---Advertisement---

Rajasthan: CM Mann करेंगें Sriganganagar के किसानों का कैंसर खत्म! हस्ताक्षर अभियान चला तिरंगा यात्रा में रखेंगे मांग

Rajasthan News: 18 जून से आम आदमी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव अभियान का श्रीगणेश तिरंगा यात्रा के जरिए श्रीगंगानगर जिले से करेगी। इसके लिए इस जिले में तिरंगा यात्रा के साथ ही एक जनसभा को आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है। इसी सिलसिले में दिल्ली के सीएम और AAP के ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 8, 2023 9:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: 18 जून से आम आदमी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव अभियान का श्रीगणेश तिरंगा यात्रा के जरिए श्रीगंगानगर जिले से करेगी। इसके लिए इस जिले में तिरंगा यात्रा के साथ ही एक जनसभा को आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है। इसी सिलसिले में दिल्ली के सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ श्री गंगानगर आएंगे। इस मौके पर राजस्थान के उन लोगों ने फैसला किया है जिनके इलाके से पंजाब की तरफ से आने वाली नहरों का पानी आता है। ये लोग काफी समय से इन नहरों के जरिए आ रहे फैक्ट्रियों के अपशिष्ट घुले पानी की समस्या से परेशान हैं। तिरंगा यात्रा के इस मौके पर अपनी समस्या को सीएम मान के सामने उठाने के लिए आज से ही नुक्कड़ सभाओं को करेंगे और मान सरकार से गंदे पानी को रोकने की मांग पहुंचाएंगे।

हस्ताक्षर अभियान चला जुटाएंगे समर्थन

पंजाब की ओर से राजस्थान में आ रहे गंदे प्रदूषित पानी पर रोक लगाने की मांक को लेकर अभियान से जुड़े देवकरण नायक ने आज एक एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार से नुक्कड़ सभाओं के जरिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसके लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर फ्लेक्स लगाए जाएंगे। जिस पर क्षेत्र के लोगों के साइन कराकर तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम मान को सोंपा जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

भाजपा ने भी इस अभियान को बनाया हथियार

लोगों को पंजाब सरकार के खिलाफ दूषित पानी को लेकर पनप रहे गुस्से को भुनाने के लिए भाजपा ने भी इस मौके पर कमर कस ली है। भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल का कहना था कि पार्टी प्रभावित इलाकों के लोगों को साथ लेकर एक आप के खिलाफ एक अभियान छेड़ेगी। इसके माध्यम से पंजाब सरकार को आगाह करेगी कि इलाके की नहरों में पंजाब की नहरों के जरिए इतना प्रदूषित पानी आ रहा है कि कई सारी बीमारियों ने पनपना शुरू कर दिया है। इसका कारण इन नहरों के किनारे बसी कई फैक्ट्रियां हैं जिनका अपशिष्ट इन नहरों में छोड़ा जा रहा है। इस बारे पूर्व में आंदोलन के जरिए मान सरकार को अवगत कराया गया था। लेकिन अब तक उसका कोई समाधान नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026