---Advertisement---

दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर CM Kejriwal ने उठाए सवाल, LG को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

CM Kejriwal: दिल्ली में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं। CM केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिखा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 12:02 अपराह्न | Updated: जून 20, 2023 2:55 अपराह्न

CM KEJRIWAL
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना (Lieutenant Governor) पर निशाना साधा था। AAP ने इसके लिए LG और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिखा है।

CM ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

CM केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक हो गई है। दिल्ली का नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आलम यह है कि लोग घरों पर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जिम्मा उपराज्यपाल और गृह मंत्री के अधिन आता है। ऐसे में LG और गृह मंत्रालय को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नागरिकों, विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए। इसके अलावा थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जानी चाहिए।

ये भी पढे़ं: PM Modi US Visit: अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री, जाने से पहले कांग्रेस को कहा- थैंक्यू, इनका भी जताया आभार

‘दूसरों के कार्यों का क्रेडिट लेने की होड़ में LG

बता दें कि बीते दिनों AAP प्रवक्त प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना (Lieutenant Governor) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि था कि दिल्ली में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। लेकिन, उप-राज्यपाल को इसकी कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने लोग दिल्ली में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आए दिन रेप-हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही है। लेकिन, LG तो बस दूसरों के कार्य का क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं।

‘घरों में भी लोग सुरक्षित नहीं’

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में आज हालत इतनी बिगड़ गई है कि कोर्ट, हॉस्पिटल यहां तक की घरों में भी लोग सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस केंद्र के अधिन आती है। इसलिए आपराधिक घटनाओं की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केंद्र सरकार न तो इस ओर ध्यान देती है और न ही उसे कोई फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को दिल्ली में कानून व्यवस्था सख्त ध्यान देने की जरूरत है।

ये भी पढे़ं: PM Modi के अमेरिकी दौरे को लेकर जोरों पर तैयारियां, धुआंधार तरीके से होगा स्वागत, यहां जानिए सारे इवेंट्स के शेड्यूल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026