---Advertisement---

Sreejita De: एफिल टॉवर के आगे प्यार का इजहार से लेकर बिग बॉस में लिपलॉक तक चर्चा में रही हसीना, ड्रीमी है लव स्टोरी

Sreejita De: बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी श्रीजिता डे फिलहाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। ऐसे में उनका यह जन्मदिन काफी खास है क्योंकि हाल ही में वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Sreejita De
Follow Us
---Advertisement---

Sreejita De: बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी श्रीजिता डे फिलहाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। ऐसे में उनका यह जन्मदिन काफी खास है क्योंकि हाल ही में वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वे व्हाइट वेडिंग करते हुए नजर आए थे। अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें तो वह वाकई किसी ड्रीमी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। इस कहानी में सपनों का राजकुमार आकर अपनी राजकुमारी को सात समुंदर पार ले जाता है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं आखिर कैसे श्रीजिता डे अपनी लव स्टोरी की वजह से रही चर्चा में।

एफिल टावर के सामने बॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज

अब खबरों की माने तो एक्ट्रेस हिंदू रीति रिवाज से भी जल्द सात फेरे लेने के लिए तैयार है। वहीं दोनों की लव स्टोरी वाकई काफी फिल्मी है। श्रीजिता उस समय चर्चा में आ गई थी जब उन्हें एफिल टावर के आगे उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया था। कपल की इंगेजमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और उन्होंने लंदन में एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी। यह पल भी काफी खास था क्योंकि श्रीजिता के बॉयफ्रेंड ने उन्हें एफिल टावर के सामने प्रपोज किया और उन्होंने प्रपोजल को हां कहा था। ऐसे में एफिल टावर के आगे कपल अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने लिप लॉक भी किया था।

बिग बॉस के घर में ही कोजी हुए थे श्रीजिता और माइकल

बिग बॉस 16 के घर में श्रीजिता जब वाइल्ड कार्ड के तौर पर नजर आई थी तो वह जर्नी काफी मजेदार रहा। वह शिव ठाकरे के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आई थी। वही फैमिली वीक के दौरान जब उनके बॉयफ्रेंड माइकल को शो में बुलाया गया तो वह उन्हें देखकर अपना सारा गम भूल गई और उनसे गले लग कर काफी इमोशनल नजर आई। इस दौरान दोनों कैमरे के सामने लिप लॉक करते हुए भी नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।

काफी फिल्मी है श्रीजिता की लव स्टोरी

अगर श्रीजिता और माइकल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2019 में हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस जर्मनी घूमने के लिए गई थी जहां वह माइकल से मिली थी। इस छोटी सी मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और वे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और वे बहुत जल्द प्यार कर बैठे। शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे की फैमिली से काफी करीब रहे हैं और अब जब उनकी शादी हो चुकी है तो सोशल मीडिया पर कपल ट्रेंड में रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026