---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई AAP सरकार, 10 हजार का मुआवजा सहित कई बड़े ऐलान किए

Delhi News: दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। इसी कड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 18, 2023 6:12 अपराह्न

CM Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में यमुना का जलस्तर भले ही घट गया हो, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ के चलते भारी नुकसान हुआ है। इन इलाकों में रहने वाले गरीब लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि, घरों में रखा सामान तक पानी में बह गया है। इसी कड़ी में दिल्ली की AAP (Aam Aadmi Party) सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजा सहित कई बड़े ऐलान किए हैं।

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा 10 हजार का मुआवजा

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। ये राशि आर्थिक मदद के तौर पर हर परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए स्पेशल कैंप स्थापित करने का ऐलान किए है। जहां, वे अपने जरूरी दस्तावेज दोबारा से बना सकते हैं। क्योंकि बाढ़ के चलते कई लोगों के दस्तावेज पानी में बह गए है, ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए उन्हें ये सुविधा प्रदान की है।

बच्चों को मिलेंगी स्कूल की ड्रेस और किताबें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की जानकारी लोगों को दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ” यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये प्रति परिवार दिए जाएंगे। जिनके कागज जैसे आधार कार्ड आदि बह गए है, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गईं, उन्हें स्कूलों की तरफ से ये दिया जाएगा।”

दिल्ली में सामान्य हो रहे हालात

बता दें कि दिल्ली में अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। यमुना का जलस्तर घटने के बाद दिल्ली के निचले इलाकों में पानी सूख चुका है। हालांकि, यमुना के साथ लगते इलाकों में अभी भी बाढ़ जैसे हालात हैं। जिससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इन इलाकों में रह रहे लोगों को रिलिफ कैंपों में शिफ्ट किया गया है, जहां उनके रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है।

बारिश हुई तो फिर आ सकती है बाढ़

दिल्ली में यमुना का जलस्तर भले ही घट गया हो, लेकिन यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाता है तो दिल्ली में फिर बाढ़ आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026