---Advertisement---

Parliament Monsoon Session Live: मणिपुर मामले पर आज भी खूब हुआ हंगामा, PM के बयान पर अड़ा है विपक्ष, संसद की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र का आज (28 जुलाई) छठा दिन है। मणिपुर मामले पर आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 28, 2023 10:06 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 28, 2023 6:16 अपराह्न

Monsoon Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज (28 जुलाई, बुधवार) सातवां दिन है। पहले 6 दिनों की तरह आज भी संसद में मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार हैं। बुधवार (26 जुलाई) को विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने स्वीकार कर लिया है।

विपक्ष चाहता है कि इस पर जल्द से जल्द चर्चा हो। हालांकि, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी दलों के साथ चर्चा करने के बाद इस पर समय तय करने की बात कही। नियमों के मुताबिक, प्रस्ताव पर 10 दिनों के अंदर चर्चा होती है, लेकिन विपक्ष जल्द से जल्द इस पर चर्चा की मांग कर रहा है।

गुरुवार को भी मणिपुर मसले पर संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था, जिसके बाद कार्यवाही शुक्रवार (28 जुलाई) तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं, मणिपुर मसले के विरोध में विपक्षी सांसदों में गुरुवार को ब्लैक प्रोटेस्ट किया था।

उम्मीद है की केंद्र सरकार आज इस मुद्दे पर जवाब देगी। सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान भी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की बात को स्वीकार किया था। जबकि, विपक्ष का कहना है कि PM मोदी इस मुद्दे पर संसद में जवाब दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026