---Advertisement---

Punjab News: सीवेज समस्या से निपटने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम, लुधियाना में CM मान ने लॉन्च की सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीन

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिले की सीवेज समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (2 अगस्त) को यहां सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीन को लॉन्च किया। इस दौरान CM मान ने 50 ट्रैक्टरों को भी झंडी ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 12:50 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 6:10 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिले की सीवेज समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (2 अगस्त) को यहां सुपर सक्शन-कम-जेटिंग मशीन को लॉन्च किया।

इस दौरान CM मान ने 50 ट्रैक्टरों को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी मशीनें शरह की सीवरेज लाइनों की मरम्मत करने के साथ उनकी सफाई भी करेंगी।

‘शहर की सीवेज समस्या होगी दूर’

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए CM मान ने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए आज ये जेटिंग मशीन लॉन्च की गई है, जिसे 1.45 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गया है। उन्होंने कहा कि शहर की सीवेज समस्या को दूर करने में ये मशीन कारगर साबित होगी।

शरह में करीब 200 किलोमीटर की सीवरेज लाइनें हैं, जिनकी सफाई एक बड़ी समस्या है। लेकिन, अब इन मशीनें की मदद से इनकी सफाई आसानी से हो पाएगी।

ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करेगा लुधियाना नगर निगम

CM मान ने कहा कि जेटिंग मशीन के साथ ही लुधियाना नगर निगम ने 50 ट्रैक्टर भी खरीदे हैं। जिन्हें निगम की अलग-अलग शाखाओं के लिए खरिदा गया है। उन्होंने कहा कि इन ट्रैक्टरों को अगल-अगल कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इन ट्रैक्टरों की मदद से मलबा उठाने जैसे कार्य, पानी की सप्लाई और कूड़ा-कर्कट उठाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहरों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शहरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और आगे भी इस तरह के काम किए जाते रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026