---Advertisement---

Dehradun News: भूस्खलन से खंडहर में तब्दील हुआ जाखन गांव , रेस्क्यू के लिए पहुंची SDRF की टीम

Dehradun News: उत्तराखंड में हो रही भारी और लगातार बारिश ने राज्य में तबाही मचा रखी है। पिछले कुछ समय से पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में आपको बता दें कि, बारिश की वजह से उत्तराखंड के जाखन गांव को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ‌दरअसल बारिश की वजह से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 18, 2023 12:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: उत्तराखंड में हो रही भारी और लगातार बारिश ने राज्य में तबाही मचा रखी है। पिछले कुछ समय से पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में आपको बता दें कि, बारिश की वजह से उत्तराखंड के जाखन गांव को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ‌दरअसल बारिश की वजह से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन देखा गया है। ऐसे में जाखन गांव भी इस भूस्खलन के जद में आ गया है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से गांव में हड़कंप मच गया है।

रेस्क्यू के लिए पहुंची एसडीआरएफ की टीम

उत्तराखंड में आए भूस्खलन की वजह से कई मकान व इमारतें ध्वस्त हो गई है जिसके कारण हर जगह अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। घरों के गिर जाने की वजह से उनमें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में अब गांव के लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही भूस्खलन की वजह से यातायात पर भी काफी ज्यादा असर देखने को मिला है। ऐसे में आपको बता दें कि, देहरादून के जाखन गांव में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। एसडीआरएफ की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर गांव में लोगों को रेस्क्यू कर रही है।

ऋषिकेश में राम झूला पर पर्यटकों की आवाजाही बंद

लगातार बारिश के कारण बुधवार की दोपहर देहरादून के जाखन गांव में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से गांव में रह रहे सभी लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। इसी के साथ भूस्खलन की वजह से सड़के भी धंस गई हैं। इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि, ऋषिकेश में राम झूला पर पर्यटकों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से राम झूले पुल की नींव के पास दरार आ गई है जिसकी वजह से पुल के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन ने इस पुल पर पर्यटकों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026