---Advertisement---

Nothing Phone 4a Pro क्या दुनिया का पहला AI-पावर्ड ‘Essential Apps’ फोन बनेगा? यूजर बिना मेहनत खुद बना सकेगा अपने ऐप्स

Nothing Phone 4a Pro : नथिंग अपने ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। एक बार फिर से कंपनी नथिंग फोन 4ए प्रो स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसे 5 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 12, 2026 5:09 अपराह्न

Nothing Phone 4a Pro
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 4a Pro: नथिंग एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए नथिंग फोन 4ए प्रो नाम का नया स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। खबरों की मानें तो इस नए फोन को 5 मार्च  2026 को लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी  नहीं दी है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है, इसमें क्या कुछ नया मिलने वाला है। ये AI-पावर्ड ‘Essential Apps’ से लैस दुनिया का पहला फोन बताया जा रहा है। यूजर इससे बिना कोडिंग और दिमाग लगाए अपनी जरुरत के हिसाब से खुद का ऐप बना सकेगा।

Nothing Phone 4a Pro फोन में मिल सकता है Essential Apps 

नथिंग फोन 4ए प्रो  फोन में कंपनी  एसेंशियल ऐप्स की तकनीक दे सकती है। नथिंग फोन 4ए प्रो फोन में कंपनी Essential Apps फीचर जोड़ सकती है। ये एआई पर काम करेगा। इसकी मदद से यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड ऐप्स और विजेट्स बना सकते हैं। यूजर को ऐप बनाने के लिए एक छोटा सा डिस्क्रिप्शन देना होगा। इसके बाद पर्सनल ऐप बनकर तैयार हो जाएगा। अभी तक किसी भी फोन में ऐसी सुविधा नहीं दी गई है।

नथिंग फोन 4ए प्रो फोन की संभावित कीमत

नथिंग फोन 4ए प्रो  स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 35000 से लेकर 50000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 8GB/ 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।

नथिंग के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

  1. 6.82-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
  3. Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  4. 5080mAh की बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जर मिल सकता है।
  5. पानी-धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है।
  6. ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। 50MP का टेलीफोटो, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें एआई मिल सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026