---Advertisement---

Horoscope 19 August: मेष राशि जातकों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद यादगार, जानें शनिवार का राशिफल

Horoscope 19 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 19 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर बना रहेगा। किसी विशेष ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 19, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 19 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 19 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए आप किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिससे मिलने के आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों की मदद से अच्छा खासा लाभ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से अतिथियों का आगमन होगा। बुजुर्ग का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। संतान की ओर से संतुष्टि प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा होने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति से परेशानी उठानी पड़ सकती है इसलिए अपने खर्चों पर काबू रखें। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें। वाद विवाद में अपनी वाणी पर संयम रखें। बुजुर्गों का सम्मान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। आपका जीवन परिवार के साथ खुशहाली में व्यतीत होगा। बच्चों की शादी विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव भी करा सकता है। अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अपना फैसला भी बदल ले। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। आप अपने परिवार के सदस्यों से मधुर संबंध बनाए रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कहीं बाहर घूमने कभी प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार में नया फेरबदल करना होगा, जिससे उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने मन में किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी और मन को भी शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आप थोड़ी चिंतित हो सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। यदि आप वाहन खरीदने के बारे में विचार करते हैं तो इसके लिए भी शुभ समय है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। अपने किसी निजी परिचित के व्यवहार से आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में भी सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के खानपान पर विशेष ध्यान दें। आप जिस कार्य क्षेत्र में काम करते हैं उसमें कोई परिवर्तन ना करें। किसी भी कार्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय न लें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा परेशान होने वाला है। आप जिस कार्य क्षेत्र में लगे हुए हैं आपका कार्य पूरा होगा। पार्टनर से धोखा मिलने की उम्मीद है। इसलिए पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों को सतर्क रहना होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ थोड़ी कहा सुनी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं जहां पर आप अच्छा खासा एंजॉय कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी शुभ समय है। इसके अलावा व्यापारियों को बड़ी खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन रहे हैं। इसके अलावा शादी विवाह के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा यदि आप राजनीति क्षेत्र में कार्य करते हैं तो लोगों से आपको प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। व्यापार के क्षेत्र में आप अपने काम के लिए कई योजना बना सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात के बाद आपको काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो इससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। यदि आपका स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा है तो इससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको जल्द ही इससे फायदा मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर भी आप नए कार्य शुरू कर सकते हैं। इससे आपके विरोधियों को भी परास्त किया जा सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी चिंताजनक हो सकता है। आपका दिन थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर भी आप थोड़ी चिंतित बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कोई आपका अपमान कर सकता है। यदि आप लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो निजी वाहन का प्रयोग ना करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। कल आपके स्वास्थ्य में आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर भी घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार में फेरबदल करना होगा। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर भी आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं परिवार के सदस्यों के साथ कोई मतभेद हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026