---Advertisement---

Horoscope 20 August: सिंह राशि वालों के लिए मुश्किल रहेगा दिन, जानें रविवार को कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

Horoscope 20 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 20 अगस्त 2023 रविवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा आप अपने सभी कार्य काफी ऊर्जा के साथ करेंगे। आपका ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 20 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 20 अगस्त 2023 रविवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा आप अपने सभी कार्य काफी ऊर्जा के साथ करेंगे। आपका मन किसी और काम की ओर अग्रसर हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। कोई पुराना लेन-देन अगर समस्या बन रहा है तो इसे भी छुटकारा मिल जाएगा। किसी को उधार देते समय सोच समझकर ही फैसला लें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और उनका काम भी आसानी से हो जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा होने वाला है। कारक क्षेत्र में किसी विरोध के कारण आपका नुकसान हो सकता है। मित्र अपने मन की इच्छा को लेकर भी आपसे बातचीत कर सकता है। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनको अभी थोड़ा रुकना होगा। आपकी प्रतिभा और निखकर सामने आएगी। इससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। काफी समय से रुके हुए काम भी पूरी हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप समस्या का समाधान खोज सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर सलाह मशवरा करें। नौकरी कर रहे लोगों को वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। परिवार में आपकी बातों का मान सम्मान बढेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना भी आपके लिए अच्छा हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आप किसी पुरानी योजना को फिर से दोबारा शुरू कर सकते हैं। आप अपनी डिसीजन मेकिंग के लिए लोगों से मान सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, इससे परिवार का माहौल भी खुश हो जाएगा। आप किसी बड़े काम की शुरुआत करने से पहले अपने बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। मित्रों के साथ मौज मस्ती करें और अगर आपका पुराना लेनदेन परेशान कर रहा है तो इस से भी छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से आपको कोई नकारात्मक खबर मिल सकती है। इसलिए आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती के साथ समय बिताएं। इससे आपका मानसिक तनाव भी दूर होगा और परिवार के सदस्यों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रही लोगों को थोड़ी और परेशानी उठानी पड़ सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार सोप जा सकता है पिताजी को कोई समस्या हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। यदि कार्य क्षेत्र में आप छुटपुट योजनाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। निवेश के बारे में आप सोच समझकर ही फैसला ले।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा परेशान होने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आप मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और मुश्किलों से भी छुटकारा मिल जाएगा। परिवार में लोगों से आप कोई भी बात बहुत सोच समझकर ही करें नहीं तो खरी-कोटि हो सकती है। यदि आप भविष्य के लिए धन संचय करने पर विचार कर रहे हैं तो अपने माता पिता से आशीर्वाद ले।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद भी खत्म हो सकते हैं और परिवार की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी पार्ट टाइम कार्य के बारे में सोच रहे हैं उसके लिए भी समय अनुकूल है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपका व्यापार में काफी फायदा हो सकता है। बिजनेस की किसी योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने माता पिता को कहीं धार्मिक यात्रा पर भी ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप धन संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान है तो इससे भी आपको राहत मिल सकती है। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। किसी पार्टनरशिप के तहत व्यापार ना करें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान की ओर से कोई फरमाइश हो सकती है। आप किसी नई योजना के बारे में परिवार वालों से बातचीत कर सकते हैं। गलत संगति की और बिल्कुल भी मन ना लगाएं इससे आपको परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी चिंताजनक हो सकता है। कल आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य की करियर को लेकर आप फैसला ले रहे हैं तो सोच समझ कर ही विचार करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरी हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी डील को लेकर आप परेशान है तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आप काफी कमजोरी महसूस कर सकते हैं। यदि आप किसी नई बहन की खरीदारी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें भी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनके कार्यों की सराहना होगी और उन्हें अच्छे कार्यों के लिए जाना जाएगा। जीवनसाथी के साथ कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026