---Advertisement---

Weather Update: हिमाचल, बिहार और यूपी समेत 4 अन्य राज्यों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में रहेगी उमस भरी गर्मी

Weather Update: देश में इन दिनों मौसम को लेकर गजब का माहौल देखने को मिल रहा है। कहीं लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं तो कहीं राज्यों में भीषण बारिश का कहर जारी है। इन राज्यों में प्रमुख रुप से हिमाचल, उत्तराखंड व देश के उत्तर पूर्वी राज्य और यूपी के कुछ हिस्से हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश में इन दिनों मौसम को लेकर गजब का माहौल देखने को मिल रहा है। कहीं लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं तो कहीं राज्यों में भीषण बारिश का कहर जारी है। इन राज्यों में प्रमुख रुप से हिमाचल, उत्तराखंड व देश के उत्तर पूर्वी राज्य और यूपी के कुछ हिस्से हैं। वहीं राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान के कई शहरों में उमस भरी गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी और उत्तराखंड के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

देश के प्रमुख पहाड़ी और सैलानियों के लिए प्रिय राज्यों में से एक उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग की माने तो आगामी तीन दिन यानी 24 अगस्त तक राज्य को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसके अतिरिक्त इस राज्य में भूस्खलन और पहाड़ धसने से रास्ता रुकने की खबरे भी सामने आ सकती है। वहीं यूपी को लेकर भी मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग की माने तो 24 अगस्त तक यूपी में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

राजधानी दिल्ली में रहेगी उमस भरी गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अभी उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। वहीं विभाग ने ये भी कहा है कि आगामी एक से दो दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जिसके की मौसम में और उमस आ सकता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में भी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

हिमाचल के लिए खतरा बन रहे बादल

मौसम विभाग ने हिमाचल को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो हिमाचल में आगामी दिनों में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इससे भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदा होने के आशंका भी जताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण बादल फटने से हिमाचल में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट को लेकर राज्य सतर्क है। विभाग ने इस राज्य के लिए भी 24 अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।

उत्तर पूर्वी राज्य भी रहेंगे बारिश की चपेट में

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है। इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर व मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के सरकारों व आपदा प्रबंधन विभाग से बारिश को लेकर सतर्क रहने की सूचना की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026