---Advertisement---

Horoscope 22 August: मेष राशि वालों को रोजगार में मिलेंगे नए अवसर, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Horoscope 22 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 22 अगस्त 2023 मंगलवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो इससे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 22 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 22 अगस्त 2023 मंगलवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो इससे भी आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय काफी अनुकूल बना हुआ है। रोजगार के लिए लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से भी आप काफी मजबूत बने रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। वेतन में भी वृद्धि के आसार हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा होने वाला है। आपके मन में किसी कार्य को करने की उत्सुकता बनी रहेगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे शाम के समय आपको थकावट महसूस हो सकती है। सिर दर्द की समस्या कभी सामना करना पड़ सकता है ।परिवार के साथ आपका सहयोग काफी मायने रखता है। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की योग बन रहे हैं, जहां आपके मन को शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। अनावश्यक कार्यों में धन और ऊर्जा दोनों खर्च कर सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। आगे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा है तो अपनी वाणी पर संयम रखें। सर्दी जुकाम जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से सामना कर सकते हैं परिवार में अतिथि का आगमन होने से आपका मन भी खुश हो जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय आलस नहीं बैठ कर सकते हैं इसलिए अच्छे कामों में समय बिताएं। इससे आपको मानसिक तनाव भी नहीं होगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच समझकर व्यापार करें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से भी आप थोड़े परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी प्रकार की धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं‌। जहां आपकी यात्रा शुभ होगी। आपका मन अध्यात्मिक चीजों की ओर आकर्षित होगा। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। फालतू चीजों में समय खर्च न करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यदि आपको घुटने संबंधी कोई परेशानी है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आपके आसपास नकारात्मक माहौल बना रहेगा। इसलिए अपनी वाणी पर भी संयम रखें। किसी के साथ विवाद में ना पड़े आर्थिक मामलों में निर्णय ना ले। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो दुर्घटना का सामना भी करना पड़ सकता है। संतान की ओर से संतुष्टि प्राप्त होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन खुशनुमा होने वाला है। यदि आप किसी कार्य की भागदौड़ में लगे हैं हुए हैं तो आपका काम निश्चित ही पूरा हो सकता है। किसी कार्य के चलते माता-पिता से विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और मतभेद ना होने दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं माता-पिता को सेहत को लेकर आप थोड़ी चिंतित बने रहेंगे। रिश्तेदार से भी किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार के लिए नई योजना बना सकते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए एक दिन काफी अच्छा बना हुआ है। बड़े अधिकारियों से नौकरी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। यदि आपको शारीरिक संबंधी कोई परेशानी है तो डॉक्टर से परामर्श करें संतान की ओर से भी आपको प्राप्त होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। आपका दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। लेकिन शाम के समय आप काफी तनाव महसूस करेंगे। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। कुछ काम के लिए आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन आप आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के कारण क्षेत्र में भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संतान की ओर से आपका मन चिंतित होगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन भी खुश हो जाएगा। संतान की ओर से आपका मन परेशान रहेगा। कार्य के पूरा होने से आपके माता-पिता भी प्रसन्न रहेंगे। अति सहकर्मी आपके कार्य की प्रशंसा कर सकते हैं। अधिकारियों से कोई विशेष कार्य भी सौंपी जा सकते हैं। अचानक किसी विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है, जिससे आपको धन लाभ की उम्मीद है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी चिंताजनक हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी महत्वपूर्ण बना हुआ है। व्यापार को लेकर आप प्लानिंग कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जहां आपकी मुलाकात पुराने मित्र से भी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही ना बरते। शारीरिक संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य के खोने के बाद आपका मन काफी चिंतित बना रहेगा। जल्दबाजी से कार्य करने से आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपके विरोधी भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके खर्च अधिक हो सकते हैं इसलिए अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। पारिवारिक विवाद अधिक बढ़ सकता है। वही संतान की ओर से भी आपका मन काफी परेशान रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026