---Advertisement---

UWW vs WFI: डबल्यूएफआई को किया गया निलंबित, अब इसके बैनर तले भारतीय खिलाड़ी खेल पाएंगे मुकाबला

भारतीय कुस्ती महासंघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। यूनाइटेड वर्लड रेसलिंग ने चुनाव को समय पर नहीं कराये जाने को लेकर यह कड़ा फैसला लिया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 24, 2023 3:05 अपराह्न

UWW VS WFI
Follow Us
---Advertisement---

UWW vs WFI: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तत्काल प्रभाव से भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया हैं। आपको बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तय तारीख पर चुनाव नहीं कराये जाने के कारण यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को यह कदम उठाना पड़ा।

12 अगस्त को होना था चुनाव

आपको बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का चुनाव इसी महीने 12 अगस्त को होना था लेकिन आंतरिक कारणों की वजह से समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने डबल्युएफाई को अगले तारीख तक के लिए ससपेंड कर दिया हैं। आपको बता दें कि डबल्युएफाई का चुनाव पहले 11 जुलाई को ही होना था लेकिन बाद में तारीख को बढाकर 12 अगस्त कर दिया गया था। अब जाकर तय तारीख पर चुनाव नहीं कराने के कारण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को ससपेंड कर दिया गया है ।

फरवरी में पहलवानों ने किया था प्रदर्शन

आपको बता दें कि इस साल फरवरी के महीने में पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। यह पूरा प्रोटेस्ट ब्रज भूषण सिंह को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पद से हटाए जाने को लेकर था। आपको बता दें कि महिला खिलाड़ियों का आरोप था कि बृजभूषण शरण सिंह ने उनके साथ उत्पीड़न किया है।

भारतीय पहलवानों ने बजाया विश्व में अपना डंका

आपको बता दें कि हाल में ही खत्म हुए विश्व जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने अपने नाम से पूरी दुनिया को अवगत कराया। जॉर्डन कि राजधानी अम्मान में खेले गए विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रीस्टाइल वर्ग का टीम टायटल अपने नाम किया था। इस दौरान अंतिम ,सविता और प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता था।पुरुष फ़्रीस्टील वर्ग में कुमार मोहित ने 61 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026