---Advertisement---

Asia Cup 2023: डी विलियर्स ने कोहली को बैटिंग आर्डर में इस नंबर पर खेलने की दी सलाह, बताया इसके पीछे का कारण

Asia Cup 2023: एशिया कप के आगाज से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और उनके RCB के साथी एबी डी विलियर्स ने उन्हें बैटिंग आर्डर में अपने स्थान को छोड़ कर इस जगह खेलने की सलाह दी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 26, 2023 5:48 अपराह्न

AB De Villiers suggested Virat Kohli to bat at number 4 in Asia Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 विश्व के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और आईपीएल में विराट कोहली के साथ रहे एबी डी विलियर्स ने विराट को बड़ी सलाह दी है। दरअसल, यह सलाह विराट के बल्लेबाज क्रम को लेकर है।

डी विलियर्स ने विराट को इस नंबर पर खेलने की दी सलाह

साउथ अफ्रीका के के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने एशिया कप से पहले विराट कोहली को बड़ी सलाह दी है। दरअसल, डी विलियर्स का मानना है कि विराट को नंबर-3 की जगह 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर टीम के जरूरत है तो विराट को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसके लिए वह खुद तैयार हैं या नहीं मैं नहीं जानता। उन्होंने आगे कहा विराट नंबर-4 पर खेलकर टीम को बेहतर तरह से संभाल सकते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली और एबी डी विलियर्स काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ आईपीएल में खेल चुके हैं। दोनों ने साथ में खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए कई यादगार पारियां खेली हैं। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि डी विलियर्स विराट के खेल को काफी अंजदीक से देख चुके हैं और वे विराट के खेल को काफी अच्छी तरह समझते हैं।

क्या नंबर-4 पर भी विराट कोहली बना पाएंगे रन?

विराट कोहली भारत के लिए वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर खेलते हुए कई यादगार और मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं। अब ऐसे में सवाल यह है कि अगर Asia Cup 2023 में उन्हें नंबर-4 पर खेलने के लिए कहा जाए तो क्या विराट उसी तरह से खेल पाएंगे? आपको बताते चलें कि विराट ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में नंबर-4 पर 42 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 55.21 की औसत से 1767 रन बनाए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026