---Advertisement---

Asia Cup 2023: केएल राहुल फिर बने चर्चा का विषय, अब इस पूर्व कोच ने उठाया सवाल

Asia Cup 2023: भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने केएल राहुल के एशिया कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 26, 2023 4:28 अपराह्न

Sanjay Bangar on KL Rahul
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: केएल राहुल एशिया कप के लिए स्क्वाड में घोषणा के बाद से लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब तक टीम में उनके चयन को लेकर कई एक्सपर्ट्स अपनी राय दे चुके हैं। कई मानते हैं कि राहुल का टीम में होना काफी फायदेमंद होगा तो कुछ का मानना है चोट से वापसी के साथ ही उन्हें टीम में इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए।

पूर्व कोच संजय बांगर ने राहुल की जमकर आलोचना की

भारत के पूर्व कोच संजय बांगर ने एशिया कप में केएल राहुल की जगह को लेकर सवाल खड़े किए है। हालांकि, जब से भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है, हर कोई राहुल की चर्चा कर रहा है। कई एक्सपर्ट्स राहुल की टीम में जगह को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ का मानना है कि चोट से वापसी कर रहे केएल राहुल के कंधों पर वापसी के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज की जिममेदारी नहीं देनी चाहिए। इस बीच भारत के पूर्व कोच संजय बांगर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उनकी टीम में भूमिका बढ़ जाएगी। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर इसका असर पद सकता है।

ईशान किशन को लेकर भी की टिपण्णी

भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने केएल राहुल के साथ-साथ ईशान किशन को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा “अगर राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पूरी तरह फिट नहीं हैं तो ईशान किशन को टीम में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया। ईशान के बेहतर विकीपर हैं और उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए यह भूमिका अदा की है। भारत को नियमित रूप से एक फिट और नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज की जरुरत होगी और किशन यह काम बखूबी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026