---Advertisement---

Elon Musk की बायोग्राफ़ी में Amber Heard ने किया अपने प्यार का इज़हार, तो टेस्‍ला सीईओ ने खुद को इस लहजे़ से बताया ‘मूर्ख’

Elon Musk और Amber Heard का रोमांस हॉलीवुड के सबसे चर्चित रिलेशनशिप में से एक था। वहीं अब दोनों के ब्रेकअप के इतने सालों बाद एम्बर ने टेसला सीइओ की बायोग्राफ़ी में कहा है कि वह उनसे आज भी बहुत प्यार करती हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 5:11 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड कुछ समय पहले अपने पूर्व पति और हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप पर किये मानहानि केस को लेकर चर्चा में आईं थीं। अमेरिका के वर्जीनिया में चले इस 2 महीने लंबे ट्रायल में जॉनी ने एम्बर के खिलाफ केस जीत लिया था। इसके बाद से एम्बर लाइमलाइट से दूर चली गई थीं। वहीं अब एक बार फिर एम्बर अपनी लव लाइफ़ को लेकर सुर्ख़ियों में है। मगर इस बार वह जॉनी डेप की वजह से नहीं बल्कि अपने पूर्व बॉयफ़्रेंड और और टेस्ला के सीइओ एलोन मस्क को लेकर चर्चा में आई हैं। 

Elon Musk की बायोग्राफ़ी में Amber Heard ने खोले अपने रिलेशनशिप के राज़

दरअसल मंगलवार को लेखक वाल्टर इसाकसन द्वारा लिखी Elon Musk की बायोग्राफ़ी ‘एलोन मस्क’ रिलीज़ हुई है। इस किताब में Elon Musk और Amber Heard के रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर Tesla के सीइओ और ‘Aquaman’ स्टार ने कई खुलासे किये हैं। आपको बता दें कि दोनों का यह रोमांस क़रीब एक साल तक चला और फ़िर बहुत बुरी तरह ख़त्म हुआ। इसके बावजूद एम्बर ने वाल्टर इसाकसन की इस किताब में यह खुलासा किया है कि वह आज भी अपने पूर्व बॉयफ़्रेंड (एलोन मस्क) से बहुत प्यार करती हैं। हालांकि इस किताब में उन्होंने यह भी माना कि उनका और मस्क का रिलेशनशिप बहुत बुरा था। 

Elon Musk ने एम्बर को लेकर कही ये बात

हॉलीवुड के मीडिया पोर्टलों के अनुसार वाल्टर इसाकसन द्वारा लिखी इस बायोग्राफ़ी में Elon Musk ने भी Amber Heard के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका और एम्बर का रिश्ता बुरा था। उन्होंने उन दिनों अपने झगड़ों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उनके बीच के झगड़े बहुत ही ज़्यादा बुरे होते थे। किताब में लिखी एक लाइन के मुताबिक़ एलोन ने बताया कि मैं प्यार के मामले में पागल हूं। मैं वैसे भी पागल ही हूं, मगर विशेष रूप से प्यार के मामले में।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026