---Advertisement---

IAS Tina Dabi और Pradeep Gawande के घर आया नन्हा मेहमान, सच हुआ जैसलमेर की बुज़ुर्ग महिला का दिया ये आशीर्वाद

Tina Dabi ने शादी के एक साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनकी शादी साल 2013 बैच के आईएएस ऑफ़िसर Pradeep Gawande के साथ साल 2022 में हुई थी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 16, 2023 4:06 अपराह्न

Instragram
Follow Us
---Advertisement---

Tina Dabi: जैसलमेर की पहली ज़िला कलेक्टर रह चुकीं टीना डाबी अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर काफ़ी चर्चा में रहती हैं। एक साल पहले उन्होंने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ शादी की थी। कुछ समय पहले आईएएस टीना डाबी के बेबी शावर की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक़ शादी के एक साल बाद टीना डाबी और उनके पति प्रदीप माता-पिता बन गए हैं। 

आईएएस Tina Dabi और Pradeep Gawande के घर गूंजी ख़ुशियों की किलकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को जयपुर के एक अस्पताल में आईएएस ऑफ़िसर Tina Dabi ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उस आईएएस कपल के घर एक लड़के ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि साल 2022 में जैसलमेर के अमरसागर गांव की रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला ने टीना को आशीर्वाद दिया था कि उनके घर बेटा होगा। वहीं अब उस बुज़ुर्ग महिला का आशीर्वाद सच हो गया है। इस वाक़ये के एक साल बाद टीना और प्रदीप के घर बेटे ने जन्म लिया है। 

इस तरह हुई थी Tina Dabi और Pradeep Gawande की मुलाक़ात 

टीना साल 2015 की आईएएस बैच की टॉपर और साथ ही जैसलमेर की पहली ज़िला कलेक्टर रह चुकी हैं। Pradeep Gawande से शादी से पहले Tina Dabi की शादी साल 2015 के अपने बैचमेट अतहर आमिर खान से साल 2018 में हुई थी। वहीं साल 2021 में दोनों का तलाक़ हो गया था। टीना और अकबर दोनों राजस्थान कैडर के ऑफ़िसर थे जिनकी तैनीती जयपुर में की गई थी। वहीं पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान टीना की अपने पति Pradeep Gawande से मुलाक़ात हुई थी। उस दौरान दोनों में प्यार हुआ और साल 2022 में उन्होंने शादी कर ली। Tina Dabi के पति Pradeep Gawande साल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इस वक्त प्रदीप  राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026