---Advertisement---

Patna News: अमित शाह के आरोपों पर CM नीतीश का पलटवार, कहा- ‘उन्हें बिहार का कोई ज्ञान नहीं, ये विपक्ष की एकजुटता से परेशान हैं’

Patna News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बीते दिन बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर जमकर हमला बोला।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 17, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बीते दिन बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर जमकर हमला बोला। अपने इस बिहार दौरे पर अमित शाह ने नीतीश-लालू के मेल को तेल और पानी का मेल बता दिया। अमित शाह ने कहा कि मैं नीतीश जी से कहता हूं तेल और पानी के मेल में, तेल का कुछ नहीं होता बल्कि पानी मैला हो जाता है। शाह के इस बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने भी अपना बयान जारी किया है और तंज कसते हुए कहा है कि वो किसी की बातों का बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते।

बहुत लोग आते हैं तो अंड-बंड बोलते हैं। हालाकि उन्हें बिहार का कोई ज्ञान नहीं है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए बिहार के विकास का भी जिक्र किया और बताया कि क्या उन्हें पता है कि बिहार में कितना विकास हो रहा है। इस दौरान नीतीश ने ये भी कहा कि दरअसल ये लोग विपक्ष की एकजुटता से परेशान हैं और इसी घबराहट में ये सब बातें कर रहे हैं।

अमित शाह ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह बीते दिन बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान शाह ने झंझारपुर की धरती से जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने नीतीश और लालू के गठबंधन को लेकर कहा कि इनका गठबंधन तेल और पानी के जैसा है। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर कहा कि ये जो आप प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं ये आपको हाशिये पर लाएगा। इसके अतिरिक्त शाह ने राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि ये वही कांग्रेस और लालू जी हैं जिन्होंने राममंदिर के निर्माण को रोकने में अपनी भूमिका निभाई। आज रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है और 2024 के शुरुआत के साथ अयोध्या में राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

आरोपों पर सीएम नीतीश कुमार का पलटवार

अमित शाह के आरोपों पर सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि इनको बिहार के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। अपने बख्तियारपुर दौरे पर पहुंचे नीतीश कुमार ने मीडिया के माध्यम से कहा कि लोग आते हैं और अंड-बंड बोलते रहते हैं। दरअसल उन्हें बिहार का कोई ज्ञान ही नहीं है। इस दौरान सीएम ने बिहार के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि क्या गृह मंत्री को पता है कि बिहार में कितना विकास हुआ है और यहां हर दिन कितना काम हो रहा है। ये लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। हमारे लिए इन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि दरअसल ये लोग विपक्ष की एकजुटता से परेशान हैं और इसी क्रम में घबराहट में फिजुल की बातें कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026