---Advertisement---

Ghaziabad News: ट्रेडमिल बन गया युवक की मौत का सामान, दौड़ते हुए अचानक गई जान, देखें घटना का CCTV वीडियो

हाल ही आया मामला गाजियाबाद से है जहां ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अचानक युवक गिर गया और हार्ट फेल होने से युवक की मौत हो गई है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जो कि तेजी से हर जगह वायरल हो रही है. वहीं यह खबर सामने आने के बाद से लोगों को परेशान कर रही है

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 17, 2023 1:29 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: भारत में पिछले लंबे समय से जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट फेल होने के मामले सामने आ रहे हैं, इसमें ज्यादातर हार्ट हटैक से मरने वालों में नौजवानो की संख्या सबसे अधिक हैं. हाल ही आया ताजा मामला गाजियाबाद से है, जहां ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अचानक युवक गिर गया और हार्ट फेल होने से युवक की मौत हो गई है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जो कि तेजी से हर जगह वायरल हो रही है.

ट्रेड मिल दिल ने छोड़ दिया साथ

बता दें कि मृतक युवक का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है जोकि सरस्वती विहार का रहने वाला है. सिद्धार्थ अपने माता पिता के साथ रह रहा था और नोएड़ा के एक कॉलेज में पढाई भी कर रहा था. वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई इसका फुटेड अब हर जगह वायरल हो रहा है. इस घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध है और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है.

सीसीटीवी वीडियो हो रहा है वायरल

खबरों की मानें तो युवक सिद्धार्थ हर दिन की तरह जिम में कसरत करने के लिए गया था, इससे 20 मिनट पहले उसने अपनी माता से फोन पर बात भी की. इसके बाद वो ट्रेड मिल पर दौड़ने लगा, उसे इस बात की बिल्कुल खबर नहीं थी कि यह कसरत उसकी जिंदगी की आखिरी कसरत होने वाली है. इसके बाद जो कुछ हुआ वो वीडियो में साफ नजर आ रहा है. यह सीसीटीवी का वीडियो सामने आने के बाद सभी को बैचेन कर रहा है.

पहले भी आ चुके है मामले

जैसा कि वीडियो में दिख रहा है सिद्धार्थ के गिरने के बाद दो लोग उसे उठाने के लिए आते है, वो उसे हिलाने की कोशिश करते है मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब जिम में कसरत करते हुए हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आए हो इससे पहले भी कई बार इस तरह के केस आ चुके हैं और बीते कुछ वक्त में ऐसे मामलों में तेजी भी आई है.  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026