---Advertisement---

NDA-JDS Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए NDA का बढ़ा कुनबा, JDS के साथ पार्टी ने किया गठबंधन

NDA-JDS Alliance: बीजेपी और JDS की लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज, साथ में लड़ेंगी चुनाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: सितम्बर 22, 2023 6:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

NDA-JDS Alliance: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए सभी पार्टियों में एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।

बीजेपी और जीडीएस का हुआ एलाइंस


यही कारण है कि एनडीए ने अगले चुनाव के लिए अपना कुनबा और ज्यादा बढ़ा लिया है, यानी कि एनडीए और जीडीएस का एलाइंस हो गया है, मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए यानी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल जीडीएस में शामिल हुई। बता दें कि दिल्ली में जीडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और गठबंधन का ऐलान किया। मिली जानकारी के अनुसार शाह और कुमारस्वामी के बीच कर्नाटक में सीट को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक में जीडीएस और बीजेपी साथ में थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीडीएस और कांग्रेस ने अलग–अलग होकर चुनाव लड़ा। विधानसभा में अलग चुनाव लड़ने की वजह से जीडीएस को बड़ा झटका लगा यही कारण है, कि अब एक बार फिर बीजेपी और जीडीएस का कर्नाटक में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी के इस गठबंधन से पार्टी को कर्नाटक में बढ़त मिल सकती है।

जेपी नड्डा ने किया ट्वीट


अमित शाह से कुमारस्वामी की मुलाकात के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे. नड्डा ने कुमारस्वामी से मीटिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की. कुमारस्वामी की पार्टी ने हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है. हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं. यह एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी के “न्यू इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया” के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026