---Advertisement---

इतिहास रचने की ओर बढ़े ISRO के कदम, सफल रहा टीवी डी1 का परीक्षण उड़ान; जानें मिशन गगनयान से जुड़ी ताजा अपडेट

Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मिशन गगनयान से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है। इसके तहत बताया गया है कि मिशन गगनयान सफल रहा है। यान के क्रू एस्केप सिस्टम ने इच्छानुसार प्रदर्शन किया है और इस मिशन को सफलता मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:36 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 23, 2023 1:21 अपराह्न

mission gaganyaan
Follow Us
---Advertisement---

Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मिशन गगनयान से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है। इसके तहत बताया गया है कि मिशन गगनयान सफल रहा है। यान के क्रू एस्केप सिस्टम ने इच्छानुसार प्रदर्शन किया है और इस मिशन को सफलता मिली है। बता दें कि आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से इस परीक्षण उड़ान को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस संबंध में जानकारी दी है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। इसके साथ ही उन्हेंने मिशन में शामिल सभी साथियों को बधाई भी दी है।

सुबह 8 बजे होनी थी लॉन्चिंग

इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मिशन गगनयान के तहत टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) की लॉन्चिंग आज सुबह 8 बजे ही होनी थी। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे स्थगित किया गया। इस संबंध में जानकारी दी गई कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे रोका गया है। इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा कि लॉन्चिंग में आ रहे तकनीकी दिक्कतों का पता लगा लिया गया है और अब इसे ठीक कर सुबह 10 बजे के लिए शेड्यूल किया गया है।

क्या है मिशन गगनयान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मिशन गगनयान का लक्ष्य है कि 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजकर उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाया जाए। इसके लिए क्रू मॉड्यूल को तैयार किया गया है जो कि एक कैबिन के रुप में है और इसमें भारतीय अंतरिक्षयात्री को बैठने व अन्य कार्यों के लिए व्यवस्था की गई है।

जारी रहेगा इसरो का परीक्षण उड़ान

इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि मिशन गगनयान के तहत सफल हुए इस पहले परीक्षण उड़ान के बाद अब इसाक क्रम जारी रहने वाला है। आने वाले समय में डी2, डी3 और डी4 परीक्षण उड़ानों को भी लॉन्च किया जाएगा। इस परीक्षण उड़ान का लक्ष्य है कि कैसे भी करके मनुष्यों को तीन दिवसीय यात्रा पर अंतरिक्ष में भेजा जाए और साथ ही उन्हें सुरक्षित रुप से वापस भी लाया जाए। इसको इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026