---Advertisement---

MP में तूल पकड़ रहा ‘मामा का श्राद्ध’ पोस्टर, कांग्रेस बोली-सहानुभूति के लिए झूठ बोलना बंद करे BJP; जानें पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर सूबे की सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'मामा का श्राद्ध' वाले पोस्टर का संज्ञान लेते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 12, 2023 11:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर सूबे की सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘मामा का श्राद्ध’ वाले पोस्टर का संज्ञान लेते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर मैं मर भी गया तो अमर पक्षी की तरह फिर से जिंदा हो जाऊंगा। वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम व कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मेरी समझ में ये नहीं आता है कि भाजपा को हर चीज के पीछे कांग्रेस पार्टी ही क्यों नज़र आती है? वहीं इसके अलावा कमलनाथ ने ये भी कहा है कि इस आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कमलनाथ का कहना है कि सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठा दुष्प्रचार करना नैतिकता नहीं है।

सीएम शिवराज ने दर्ज की प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे में ‘मामा का श्राद्ध’ वाले पोस्टर को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है। इसके तहत उन्होंने कहा है कि अगर मैं मर भी गया तो अमर पक्षी की तरह फिर से जिंदा हो जाऊंगा। सीएम शिवराज के साथ ही उनके बेटे कार्तिक चौहान ने भी इस पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे दया आती है कि आज राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेसी इतना नीचे गिर गई है। अब सीएम व उनके बेटे द्वारा दिए गए इस प्रतिक्रिया को लेकर सूबे की सियासत में हलचल मच गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

सीएम के बयान पर कमलनाथ का पलटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से की गई पोस्ट पर लिखा कि प्रिय शिवराज जी, ईश्वर आपको दीर्घायु दे। वहीं इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से वैसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है। कमलनाथ ने अपने पार्टी पर लग रहे आरोपों को लेकर कहा कि अगर किसी को लगता है कि कांग्रेस की ओर से कोई पोस्ट किया गया है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करिए। वहीं इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि बिना तथ्य के पार्टी पर आरोप लगाना राजनीति का निचला स्तर है और सहानुभूति हासिल करने के लिए ये सब करना उचित नहीं है। कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जानते हैं कि शिवराज जी के असली दुश्मन उनके पार्टी के अंदर हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने पार्टी को अनुशासित करें।

ये है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए बताया कि “विथ कांग्रेस” नामक ‘X’ हैंडल से ‘मामा का श्राद्ध’ पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि सीएम शिवराज की फोटो नजर आ रही है और इस पर लिखा है कि मामा का श्राद्ध! इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में बयानबाजी का क्रम जारी है और दोनों दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। धीरे-धीरे ये मुद्दा पूरे सूबे में तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक टिप्पणीकारों की माने तो इसका असर आने वाले चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment