---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : थमने का नाम नहीं ले रहा Time Out विवाद , अब इस टीम के कोच ने लिया बड़ा फैसला

श्रीलंका बांग्लादेश वर्ल्ड कप मुक़ाबले से शुरू हुआ टाइम आउट विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब बांग्लादेश टीम के कोच एलन डोनाल्ड ने टीम का छोड़ने का फैसला लिया है।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 10, 2023 2:42 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। साथ ही टीम श्रीलंका के खिलाफ मुक़ाबले में विवादों में भी फंस गई। जिसके चलते बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन लपेटे में आ गए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टाइम आउट की अपील कर एंजेलो को आउट किया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उनपर कई आरोप भी लगाए गए, साथ ही साथ कई खिलाड़ी और मैनेजमेंट उनसे निराश भी है। लेकिन अब इस विवाद के चलते बांग्लादेश टीम के कोच एलन डोनाल्ड ने टीम का साथ छोड़ने की बात कही है।

कोच देंगे इस्तीफ़ा

ICC ODI World Cup 2023 श्रीलंका के खिलाफ टाइम आउट विवाद के बाद बांग्लादेश के कोच एलन डोनाल्ड ने शाकिब अल हसन का साथ नहीं दिया था। अब उन्होंने इन सब चीज़ों के बीच टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। एलन डोनाल्ड वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम से इस्तीफ़ा दे देंगे। आपको बता दें डोनाल्ड को मार्च 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जोड़ा गया था। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पेस अटैक में सुधार आया। जिसके चलते उनके कॉन्ट्रैक्ट को वर्ल्ड कप 2023 तक बढ़ा दिया गया था।

बोर्ड खोजेगा विल्कप

रिपोर्ट्स की मानें तो एलन डोनाल्ड के इस्तीफे के बाद बोर्ड नया विकप्ल ढूंढेगा। साथ ही वर्ल्ड कप 2023 के बाद नए टेस्ट कप्तान और शाबिक अल हसन के भविष्य पर भी फैसला लिया जाएगा। एक सूत्र ने नाम लिए बगैर बताया कि,’उन्होंने (एलन डोनाल्ड) टीम मीटिंग के दौरान बताया कि वह वर्ल्ड कप के बाद हमारे साथ नहीं जुड़े रहेंगे।’

क्या टाइम आउट विवाद

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुक़ाबले में बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस मुक़ाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ को टाइम आउट के ज़रिए आउट करार दिया गया। जिसके बाद श्रीलंका टीम नाराज़ नज़र आई। टीम ख़ासकर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से नाराज़ है, क्योंकि उन्होंने ही टाइम आउट की अपील की थी। मैच के बाद शाकिब ने अपनी सफ़ाई देते हुए ये भी कहा – की अगर ये क्रिकेट के भाव से ग़लत है तो आईसीसी को इसे अपनी रूल बुक से हटा देना चाहिए।

असली विवाद तो तब खड़ा हुआ जब श्रीलंका के बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने टाइम आउट ना होने का प्रूफ देते हुए वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने आईसीसी पर कई सवाल भी उठाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026