---Advertisement---

LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानें महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों में क्या है ताजा दाम?

LPG Price Hike: देश के प्रमुख पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसमें मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के समापन के ठीक बाद लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 10:33 पूर्वाह्न

LPG Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

LPG Price Hike: देश के प्रमुख पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसमें मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के समापन के ठीक बाद लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज 1 दिसंबर 2023 से LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके तहत महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 41 रुपये का इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। वहीं इस नए दर के लागू होने के बाद एमपी के भोपाल में इसकी कीमत 1804.50 रुपये हो गई है।

महानगरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में की गई 41 रुपये की बढ़ोतरी के बाद महानगरों से लेकर सभी प्रमुख शहरों पर इसका असर देखने को मिला है। ताजा जानकारी के मुताबिक देश के सभी महानगरों में सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आइये हम आपको कुछ प्रमुख महानगरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

महानगरकॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
नई दिल्ली1796.50 रुपये
कोलकाता1908.00 रुपये
मुंबई1749.00 रुपये
चेन्नई1968.50 रुपये

राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में किए गए इजाफे के बाद से राज्यों में भी इसकी कीमत में अंतर देखने को मिला है। ऐसे में आइए हम आपको देश के कुछ राज्यों में कॉमर्शियल गैस के ताजा कीमत की जानकारी देते हैं।

राज्य (राजधानी) कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
छत्तीसगढ़ (रायपुर)2004 रुपये
राजस्थान (जयपुर)1819 रुपये
मध्य प्रदेश (भोपाल)1804.50 रुपये
तेलंगाना (हैदराबाद)2024.50 रुपये

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

भारतीय बाजार में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी अगस्त वाले रेट पर ही देश के आम लोगों को उपलब्ध है। बता दें कि 30 अगस्त को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे। इसके बाद से इसकी कीमत देश के विभिन्न हिस्सों में 1000 रुपये के अंदर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026