---Advertisement---

Greater Noida News: सुप्रीम कोर्ट के इस पहल से चमकेगी फ्लैट खरीदारों की किस्मत, Unitech के बायर्स जल्द पा सकेंगे आशियाना

Greater Noida News: राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैट खरीदने को लेकर लोगों के अंदर अलग उत्साह देखने को मिलता है। इसको लेकर कईयों का सपना होता है कि वे अपनी जमा पूंजी का निवेश कर अपना आशियाना एनसीआर या राजधानी में बना सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2023 12:42 अपराह्न

Greater Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida News: राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैट खरीदने को लेकर लोगों के अंदर अलग उत्साह देखने को मिलता है। इसको लेकर कईयों का सपना होता है कि वे अपनी जमा पूंजी का निवेश कर अपना आशियाना एनसीआर या राजधानी में बना सकें। हालाकि कभी-कभी फ्लैट बायर्स पैसों का निवेश करने के बाद भी फंस जाते हैं और उन्हें अपना आशियाना पाने के लिए लंबा इंतेजार करना पड़ता है। ऐसी ही एक खबर फ्लैट निर्माता समूह यूनिटेक के संबंध में भी सामने आई है जहां ग्रेटर नोएडा में उसके अधूरे प्रॉजेक्टों के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है। कोर्ट की पहल के बाद तय किया गया है कि सरकारी एजेंसी इंजीनियर इंडिया लिमिटेड यूनिटेक के अधूरे पड़े कामों को पूरा कराएगी और फिर फ्लैट खरीदारों को 24 से 36 महीनों में फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके लिए फ्लैट बायर्स को बकाया की रकम चुकानी होगी जिससे निर्माण कार्य को गति मिल जा सके।

24 से 36 महीनों में मिल सकेंगे फ्लैट

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक समूह के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट वाले मामले को संज्ञान में लिया है। इसके तहत सभी तरह के निर्माण की जिम्मेदारी सरकारी एजेंसी इंजीनियर इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। खबर है कि इसी एजेंसी की निगरानी में जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा जिसके बाद 24 से 36 महीने में फ्लैट बायर्स को उनका आशियाना उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालाकि इसके लिए बायर्स को पहले बकाया रकम किश्तों में जमा करने होंगे।

किश्तों में देना होगा बकाया रकम

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 113 स्थित यूनिहोम्स-3 प्रॉजेक्ट पर यूनिटेक के नए बोर्ड और फंसे हुए बायर्स की मीटिंग हुई। इसके तहत फैसला लिया गया है कि फ्लैट बायर्स किश्तों में अपने आशियाना की बकाया रकम को जमा कर सकेंगे। इसके तहत जिन बायर्स की फ्लैट बुकिंग नहीं हो सकी है उन्हें लकी ड्रॉ के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि फ्लैट बायर्स को 24 से 36 महीनों में फ्लैट आवंटित करने की बात कही गई है। इसके तहत जिन बायर्स को 24 महीनों में फ्लैट मिलेगा उन्हें 8 किश्तों में 24 महीने में पेमेंट करना होगा। वहीं पहली किश्त की रकम बकाया राशि का कुल 15% होगा। जबकि जिन बायर्स को 30 महीने में फ्लैट उपलब्ध हो सकेगा उन्हें 10 किश्तों में बकाया रकम को चुकाना है। इसके तहत पहली किश्त कुल बकाया राशि की 15% रकम होगी।

वहीं जिन फ्लैट बायर्स को 36 महीनों में फ्लैट आवंटित करने की बात की गई है वो कुल 12 किश्तों में बकाया राशि का भुगतान कर सकेंगे। इसके तहत पहली किश्त में कुल बकाया राशि की 15% रकम देनी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026