---Advertisement---

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ललित झा के साथ दो अन्य लोग हिरासत में; जानें ताजा अपडेट

Parliament Attack: 13 दिसंबर 2023 का दिन भारतीय संसद के लिए बेहद खौफनाक रहा था। दरअसल इस दिन सदन की कार्यवाही के दौरान दोपहर करीब 1 बजे दो युवकों (सागर शर्मा व डी मनोरंजन) ने दर्शक दीर्घा से संसद सदस्यों के सीट पर छलांग लगा दी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 15, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Parliament Attack
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Attack: 13 दिसंबर 2023 का दिन भारतीय संसद के लिए बेहद खौफनाक रहा था। दरअसल इस दिन सदन की कार्यवाही के दौरान दोपहर करीब 1 बजे दो युवकों (सागर शर्मा व डी मनोरंजन) ने दर्शक दीर्घा से संसद सदस्यों के सीट पर छलांग लगा दी। इसके बाद सदन में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और इस मामले में दो आरोपियों को सदन से तो वहीं अन्य आरोपियों को सदन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन को अब इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले का मुख्य आरोपी ललित झा भी अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इसके साथ ही महेश और कैलाश नामक दो युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खबर है कि ललित के साथ महेश नामक व्यक्ति राजधानी के कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में ललित ने सभी आरोपियों के फोन नष्ट कर दिए हैं। हालाकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में पूछताछ के जरिए सभी जानकारी निकाली जा रही है।

गिरफ्त में आया मुख्य साजिशकर्ता

दिल्ली पुलिस की ओर से सदन की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले 4 आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद से प्रशासन का दावा था कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता कोई और है। प्रशासन का कहना था कि हरियाणा का रहने वाला ललित अभी फरार है। हालाकि अब प्रशासन के हाथों बड़ी सफलता आई है। खबर है कि ललित ने गुरुवार देर रात अपने एक और साथी महेश के साथ राजधानी के कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। उसे तत्काल रुप से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है और मामले की अग्रिम जांच की जा रही है। वहीं कैलाश नामक युवक को भी इस मामले में डिटेन कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

सदन में बढ़े सुरक्षा के इंतेजाम

भारतीय सदन को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है जहां देशभर से चुने गए जनता के प्रतिनिधी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने पहुंचते हैं। यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम देखने को मिलते हैं। हालाकि 13 दिसंबर के दिन दो आरोपी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर केमिकल पदार्थ के साथ सदन के अंदर घुसने में कामयाब रहे थे। इसके बाद से सुरक्षा के इंतेजाम बढ़ा दिए गए हैं। खबर है कि अब सदन के अंदर जाने वाले लोगों के जूते उतरवाकर चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

संसद सचिवालय का एक्शन

संसद सचिवालय की ओर से सदन की सुरक्षा में हुए सेंधमारी को देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। सचिवालय की ओर से इस मामले में 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें अरविंद, गणेश, प्रदीप, विमित, वीर दास, रामपाल, अनिल और नरेन्द्र के नाम शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि इन सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026