---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 24 December: इन जातकों के लिए बन रहे धन प्राप्ति के खास योग, जानें अपनी राशि का आज का हाल

Aaj ka Rashifal 24 December: आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। कुछ को विशेष सावधानी की जरूरत है क्योंकि बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। बेवजह वाद विवाद से बचने की भी जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Aaj ka Rashifal 24 December
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 24 December: ग्रहों की चाल के हिसाब से कुछ लोगों के धन योग का लाभ है और रविवार का दिन कई जातकों के लिए खास रहने वाला है। कुछ जातक को अपने पर काम करने की जरूरत है तो कुछ को निवेश से बचने की। ग्रहों की चाल के हिसाब से आईए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपका 24 दिसंबर 2022 यानी रविवार का दिन।

मेष राशि (Aries)

आर्थिक मामलों में मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप जो योजनाएं पहले से बना रहे हैं वह सफल होगी। कई मायनों में आपका आज का दिन काफी लाभप्रद है।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी समाजिक है क्योंकि आसपास आपके सम्मान में वृद्धि होगी। धन संपत्ति की प्राप्ति के भी योग है और बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जाति के लोगों के लिए भी आज का दिन काफी हितकारी है क्योंकि आज मान सम्मान के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त होंगे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। किसी न किसी कारण से भाग दौड़ लगी रहेगी लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातक के लिए भी आज का दिन आपके हित में है और आज धन संपत्ति में वृद्धि होने वाली है। यह बात सच है कि आपके धन खर्च भी होंगे लेकिन नए योग भी बन रहे हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है और कैरियर में भी उछाल देखने को मिलेगा। बहुत समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज से आने वाला समय सिंह राशि के लिए काफी लाभदायक है और आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ भाग्य में भी वृद्धि होने वाली है। कार्यस्थल में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे लेकिन बिजनेस में आप लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की जरूरत है और अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह किसी भी विवाद में ना पड़े क्योंकि इससे कोई भी फायदा नहीं होगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन हितकारी है। हो सकता है कि आपको कहीं जॉब से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज का दिन खुशहाली में बीतने वाला है और दोस्तों के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आप जो भी प्लानिंग पहले से कर रहे हैं वह समय से पूर्ण होगी और हर कार्य में आपको सफलता मिलने वाला है। मेहनत करने की जरूरत है लेकिन लाभ भी मिलेगा। आज का दिन खुशहाली में बीतने वाला है।

धनु राशि (Sagittarious)

धनु राशि के लोग अपने कार्य स्थल पर किसी भी वाद विवाद से बचें और बेवजह बात करने से भी दूर रहें। काम की और अच्छी बातें ही करें। यात्रा करने से पहले सावधानी बरतें और जहां तक हो सके सेहत का भी खास ख्याल रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को अपने से बड़ों से सलाह लेने की जरूरत है और किसी भी जगह पर बिना सोचे निवेश करने से बचें। घर में संध्या आरती करें और स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग भी आज के दिन सावधान रहें क्योंकि भगदड़ रहने वाली है। पहले बीते हुए पलों को याद करें और खुद को प्रेरित करें। नेगेटिव लोगों से बचकर रहे और जहां तक हो सके अपने पार्टनर के साथ मिलजुल कर रहे क्योंकि आज आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक को अपनों और अपने लोगों की पहचान करनी जरूरी है। जहां तक हो सके लोगों पर भरोसा करें और अपने सेहत और सौंदर्य दोनों का खास ख्याल रखें। नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में कंपटीशन हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026