---Advertisement---

Viral News: भारत का सबसे शापित गांव, जहां इंसान नहीं भूतों का है वास!

Viral News: राजस्थान के कुलधरा गांव को शापित गांव कहा जाता है। यहां पर लोग आने से डरते हैं। इसके साथ ही कहा जाता है कि, यहां पर भूतों का वास है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 5, 2024 3:49 अपराह्न

village
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: हम सभी ने अपने बचपन में काफी भूतों और प्रेतों की कहानी सुनी है। ये भी हो सकता है कि, कई सारे लोग इनसे अभी भी डरते हों। वैसे तो भूतों को लेकर विज्ञान कुछ नहीं मानता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं। जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना और गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। ये खबर आपको अजीब लग सकती है।

कुलधरा गांव पड़ा विरान

ये गांव भारत के बेहद खूबसूरत राज्या राजस्थान में मौजूद है। ऐसा माना जाता है कि, इस गांव को लोगों ने रातों-रात खाली कर दिया था और निकलते हुए शाप भी दिया था कि, ये कभी नहीं बस सकेगा। तब से लेकर अब तक ये गांव विरान पड़ा है। हालंकि कुछ पर्यटक इसे घूमने जरुर आते हैं। लेकिन रात में यहां कोई नहीं रुकता है।इस गांव का नाम कुलधरा है। जो कि, जैसलमेर से करीब 17 कीलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है। इस गांव में दूर-दूर तक खंडहर ही खंडहर नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि, इसे 300 साल पहले ही लोग छोड़कर चले गए थे। तब से लेकर अब तक ये गांव खाली पड़ा है।

किसने दिया शाप

इस गांव के विरान होने के पीछे एक कहानी है । यहां पर पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे। इनकी पुत्री पर यहां के दीवान सालेम सिंह की गंदी नजर पड़ गई और उसने कहा कि, अगर इस लड़की से उसकी शादी नहीं हुई तो वो पूरा गांव बर्बाद कर देगा। जिसकी वजह से इस गांव को रातों-रात ये लोग खाली करके चले गए और इन लोगों ने शाप दिया कि, ये कभी बस नहीं सकेगा। तभी से ये गांव विरान पड़ा है। ऐसा माना जाता है कि, खाली हो चुके इन विरान घरों में भूत वास करते हैं। इस गांव को भारत के शापित गांवों में से भी एक कहा जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026