---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर हैकाथॉन व ड्रोन शो!

Rajasthan News: तकनीक के बढ़ते दौर ने लोगों के काम को बेहद आसान बनाया है। आधुनिक युग की विभिन्न तकनीकों के सहारे लोग आसानी से अपने किसी भी काम को निपटा लेते हैं। हालाकि ये तकनीक लोगों के लिए तब नुकसानदायक साबित होती है जब वे हैकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर बिछाए गए जाल में फंस जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2024 6:37 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: तकनीक के बढ़ते दौर ने लोगों के काम को बेहद आसान बनाया है। आधुनिक युग की विभिन्न तकनीकों के सहारे लोग आसानी से अपने किसी भी काम को निपटा लेते हैं। हालाकि ये तकनीक लोगों के लिए तब नुकसानदायक साबित होती है जब वे हैकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर बिछाए गए जाल में फंस जाते हैं। राजस्थान पुलिस (Rajasthan News) इसको लेकर बेहद सतर्क नजर आ रही है और आज राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर हैकाथॉन व ड्रोन शो का आयोजन किया गया है।

जानकारी के अनुसार इस ड्रोन शो व साइबर हैकाथॉन की शुरुआत हो गई है। इस आयोजन में राजस्थान (Rajasthan News) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से तकनीक क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट भी आयोजन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य साइबर सुरक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

साइबर हैकाथॉन-ड्रोन शो (Rajasthan News)

राजस्थान पुलिस द्वारा आज पुलिस अकादमी में साइबर हैकाथॉन व ड्रोन शो का आयोजन किया गया है जिसकी शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को साइबर सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। साइबर हैकाथॉन के दौरान ही साइबर सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भविष्य की 12 चुनौतियों पर मंथन करेंगे और समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे।

साइबर हैकथॉन शो के जरिए राजस्थान पुलिस का लक्ष्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान करना है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

साइबर हैकाथॉन-ड्रोन शो में एंट्री फ्री

राजस्थान (Rajasthan News) पुलिस द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5ः30 बजे से हुई है। इस कार्यक्रम में लोग राजस्थान पुलिस अकादमी में जा सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात है कि पुलिस द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश की सुविधा है।

साइबर हैकाथॉन व ड्रोन शो के जरिए राजस्थान प्रशासन मुख्य रुप से युवाओं को साइबर ठगी के बारे में जागरुक करना चाहता है। दावा किया जाता है कि अगर युवा जागरुक रहेंगे तो आगामी समय में किसी भी चुनौती से पार पाना आसान होगा। ऐसे में साइबर हैकाथॉन व ड्रोन शो का आयोजन कर प्रशासन साइबर सुरक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान करने व युवाओं को जागरुक करने का लक्ष्य रखता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026