---Advertisement---

Farmer Protest: किसानों के प्रदर्शन के पहले दिन जंग का मैदान रहा शंभू बॉर्डर! रात को रुका, जानें 10 बड़ी बातें

Farmer Protest: मंगलवार के दिन किसानों और पुलिस के बीच पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हिंसक लड़ाई का सिलसिला जारी रहा। किसान प्रोटेस्ट (Farmer Protest) के चलते शंभू बॉर्डर पूरे दिन जंग का मैदान बना रहा। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोकने के ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 14, 2024 11:01 पूर्वाह्न

Farmer Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmer Protest: मंगलवार के दिन किसानों और पुलिस के बीच पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हिंसक लड़ाई का सिलसिला जारी रहा। किसान प्रोटेस्ट (Farmer Protest) के चलते शंभू बॉर्डर पूरे दिन जंग का मैदान बना रहा। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोकने के लिए ड्रोन की मदद से आंसू गैस का गोले दागे।

Farmer Protest का पहला दिन

किसानों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और चलो दिल्ली मार्च के तहत दिल्ली की ओर बढ़ने की पूरी कोशिश की। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव की स्थिति बनी रही। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Farmer Protest के 10 खास प्वाइंट्स

किसानों का चलो दिल्ली मार्च अभी समाप्त नहीं हुआ है। कई जगहों पर जाम लगने की भी आशंका है, ऐसे में जानिए क्या है टॉप 10 प्वाइंट्स।

  • किसान प्रदर्शन के कारण दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था है। ऐसे में आम लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी यही स्थिति बन सकती है।
  • दिल्ली कूच के लिए किसानों ने इस बार खासी तैयारी की है। पुलिस द्वारा लगाई गई तीन लेयर सुरक्षा के तहत किसानों ने कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ दिए। कंटीले तारों को भी हटा दिया और रात को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही अपना डेरा जमा लिया।
  • मंगलवार को पंजाब सरकार ने बॉर्डर के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा। पुलिस के साथ किसानों की झड़प के बाद कई किसान घायल हो गए थे।
  • किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। किसान अपनी सूची में नई मांगों को जोड़ रही है।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने किसानों की कई मांगों को मान लिया है। मगर विश्व व्यापार संगठन और मुक्त व्यापार समझौते से भारत के बाहर निकलने से पहले बड़े स्तर पर परामर्श की जरूरत है।
  • किसानों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आती है तो हम किसानों को कानूनी तौर पर एमएसपी की गारंटी देंगे। साथ ही स्वामीनाथन की रिपोर्ट भी लागू करेंगे।
  • आपको जानकारी के लिए बता दें मंगलवार को देश में पहली बार किसानों पर ड्रोन टियर स्मोक लॉन्चर का उपयोग किया गया। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर से पंजाब सेक्टर में ड्रोन से आंसू गैस के गोले न गिराने की बात कही है।
  • अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वह 6 महीने के भोजन, फ्यूल और रसद के साथ अपना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। ऐसे में वह पीछे नहीं हटेंगे।
  • हरियाणा ने अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सेवा को 15 फरवरी तक निलंबित कर दिया है।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के बीच टिकरी, झारोदा और ढांसा बॉर्डर के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और इन रास्तों से बचने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026