---Advertisement---

खुशखबरी! जल्द शुरू हो सकता है Vande Bharat Sleeper Train का संचालन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी; जानें डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 16, 2024 5:40 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि रेलवे अगले पांच साल में करीब 250 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक अगले दो महीनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। वहीं जल्द ही रेलवे इसके ट्रायल रन की भी योजना बना रहा है। गौरतलब है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 1000 किलोमीटर की दूरी तक चल सकती है। जिससे यात्रियों और रेलवे दोनों का ही समय बचेगा।

इन रूटों पर चल सकती है ट्रेन

अभी रूट तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-कोलकाता रूट से की जा सकती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रेल मंत्रालय वंदे भारत के अन्य संस्करणों पर काम कर रहा है। स्लीपर वर्जन की प्रत्येक ट्रेन में 16 बोगियां होंगी। इसमें 11 एसी थ्री बोगी, चार सेकेंड एसी बोगी और एक फर्स्ट एसी बोगी होगी।

रेल मंत्री ने दी जानकारी

शानिवार को मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि “दो माह के भीतर पहली ट्रेन पटरी पर आ जाएगी। तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। ट्रेनसेट का निर्माण बीईएमएल लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है लेकिन अभी इसमे चेयर कार सीटें ही है”।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन खासियत

●ट्रेन की कुल बर्थ क्षमता 823 यात्रियों की होगी, जिसमें एसी 3 टियर में 611, एसी 2 टियर में 188 और एसी 1 में 24 यात्री होंगे।

●राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में बर्थ में अतिरिक्त कुशनिंग होगी। आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बर्थ के किनारे अच्छी तरह से गद्देदार होंगे।

नई वंदे भारत स्लीपर के इंटीरियर में एक सुखदायक रंग योजना होगी, जिसमें क्रीम, पीले और लकड़ी के शेड्स एक सुखद माहौल बनाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026