---Advertisement---

शादी के चंद दिनों पहले Anant Ambani की इस अदा ने जीता फैंस का दिल, जानें कैसे

शादी से चंद दिनों पहले Anant Ambani ने कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 1, 2024 11:56 पूर्वाह्न

Anant Ambani
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी बीते कई महीनों से अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी के साथ बता दें अनंत अंबानी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसने हर किसी का दिल छू लिया है। चलिए जानत हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है और लोगों को उसमें क्या पसंद आ रहा है।

आशीर्वाद लेने कृष्णा काली मंदिर पहुंचे Anant Ambani

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रीसेंट वीडियो के अनुसार अनंत अंबानी शादी के चंद दिनों पहले “कृष्णा काली मंदिर” माता कृष्णा काली और वहां स्थापित सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहीं उन्होंने मीडिया के साथ बात चीत के दौरान कहा “मैं अपनी शादी से पहले यहां निमंत्रण देने आया हूं, माता कृष्णा काली और यहां पर स्थापित हर एक देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने आया हूं।”

अनंत अंबानी की इस अदा ने जीता फैंस का दिल

इसी के साथ आपको बता दें, अनंत अंबानी का शादी के कुछ दिनों पहले यूं मंदिर आना और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ मंदी में निमंत्रण देना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। यहीं एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा “अच्छी परवरिश यही सिखाती है” यहीं कई दूसरे यूजर्स ने उनकी तरीफ की और उन्हें खूब सराहते दिखे।

सामने आई वेडिंग इनविटेशन कार्ड की झलक

बताते चलें राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन्स के बाद अब शादी के इनविटेशन कार्ड की झलक तेजी से वायरल हो रही है। आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स के साथ-साथ उनका वेडिंग इनविटेशन कार्ड भी काफी शानदार है जिसकी शुरुआत एक भव्य मंदिर से होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026