---Advertisement---

Anant Ambani and Radhika Merchant wedding में धूम मचाने मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर, एक परफॉर्मेंस के चार्ज किए इतने

Anant Ambani and Radhika Merchant wedding में धूम मचाने के लिए जस्टिन बीबर मुंबई पहुंच गए हैं। यहीं उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 5, 2024 11:02 पूर्वाह्न

Anant Ambani and Radhika Merchant wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani and Radhika Merchant wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट संग 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। यही नहीं दोनों के शादी के कई फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। आज यानी 5 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका का संगीत फंक्शन है जिसमें, पॉप आइकॉन जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं। सिंगर फंक्शन में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मुंबई पहुंच गए हैं। चलिए उनकी पहली झलक पर नजर डालते हैं।

Anant Ambani and Radhika Merchant wedding में धूम मचाने मुंबई पहुंचे जस्टिन

हाल में मशहूर इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर की कुछ रीसेंट वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज में सिंगर मुंबई पहुंचे नजर आ रहे है। बात की जाए सिंगर के स्टाइलिंग की तो, बता दें जस्टिन बीबर अपनी इन तस्वीरों में पिंक कलर की बैगी टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस और रेड हैट पहने दिख रहे हैं। यहीं बता दें सिंगर की इन तेजी से वायरल होती तस्वीरों और वीडियोज से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वह संगीत फंक्शन में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एक परफॉर्मेंस के लिए जस्टिन ने चार्ज की इतनी फीस

इसी के साथ आपको बता दें, पॉप आइकॉन जस्टिन बीबर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत फंक्शन में केवल एक परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों की फीस चार्ज की है। अगर सूत्रों की माने तो, सिंगर अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए 80 करोड़ तक की फीस चार्ज कर रहे हैं।

शादी में शामिल हो सकते हैं ये सितारे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई बड़े सितारों को देखा गया था। यहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि, शादी में भी बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां जैसे, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, करण जौहर, शाहरुख़ खान, सलमान खान और अनन्या पांडे शामिल होने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026