---Advertisement---

Hardik Pandya ने किया तलाक का ऐलान! भारतीय क्रिकेटर्स जिन्हें इस चुनौती का करना पड़ा सामना, जानें डिटेल

Hardik Pandya: 18 जुलाई को भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने जैसे ही अपनी पत्नी से अलग होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 19, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: बीते दिन यानि 18 जुलाई को भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने जैसे ही अपनी पत्नी से अलग होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी तो मानों सैलाब सा आ गया। लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। आपको बता दें कि Hardik Pandya ने आखिरकार नताशा और अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि “चार साल साथ बिताने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है”। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर्स है जो हार्दिक पांड्या की तरह ही तलाक का दर्द झेल चुके है।

शिखर धवन

आपको बता दें कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर शिखर धवन भी तलाक का दर्द झेल चुके है। मालूम हो कि उनकी पत्नी का नाम था आयशा मुखर्जी। दोनों की शादी करीब 11 साल चली। साल 2023 में शिखर धवन ने मानसिक प्रताड़ना के आधार पर आयशा से तलाक ले लिया। दोनों का 1 बेटा भी है, उसका नाम जोरावर है। आयशा और उनका बेटा जोरावर आस्ट्रेलिया में रहते है।

दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को भी हार्दिक पांड्या की तरह ही तलाक का दर्र झेलना पड़ा था। दरअसल कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता बंजारा से शादी कर ली थी। उस समय उनकी उम्र महज 21 साल थी। दोनों के परिवारों के बीच घरेलू संबंध भी था। लेकिन उनकी शादी महज 5 साल ही चल सकी। दोनों ने अपना रिश्ता एक दूसरे से साल 2012 में खत्म कर लिया था।

मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। जानकारी के अनुसार दोनों की पहली मुलाकात आईपीएल में हुई थी। हसीन जहां ने साल 2018 में मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाएं थे। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर का भी आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद से ही दोनों अलग रहते है और उनका मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।

विनोद कांबली

भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और उन्होंने अपनी पत्नी नोएला लुईस से तलाक ले लिया था। बता दें कि नोएला लुईस कांबली की बचपन की दोस्त थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026