---Advertisement---

बेबी पांड्या के बर्थडे पार्टी में Natasa Stankovic ने विदेशी फ्रेंड्स को किया इनवाइट, देख हार्दिक को मिस कर रहे फैंस

Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ अपने बेटे के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए कुछ इस तरह की तैयारी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल, क्रुणाल पांड्या ने भी लुटाया प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Natasa Stankovic
Follow Us
---Advertisement---

Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य को साथ लेकर सर्बिया वापस लौट चुकी हैं। जहां वह अपने बेटे के चौथे बर्थडे को बीते दिन मनाती हुई नजर आई। ऐसे में उन्होंने इस जश्न की तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में आ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि इस पार्टी से नजारे देखने के बाद इतना तो तय है कि नताशा अपने बेटे के जन्मदिन को खास और सबसे अलग बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। यही वजह है कि फैंस इन तस्वीरों को देख हार्दिक को मिस कर रहे हैं।

पार्टी में छाए रहे मासूम अगस्त्य

Natasa Stankovic इस सेलिब्रेशन में अपने बेटे के लिए हॉट व्हील्स थीम पार्टी को सेलिब्रेट करती हुई। इस पार्टी की डेकोरेशन और थीम वाकई कमाल की है और अगस्त्य इसे खूब एंजॉय करते हुए नजर आए। उनके चेहरे की खुशी इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह इस सेलिब्रेशन से कितने खुश हैं और उनकी मां इसे स्पेशल बनाने के लिए उनके दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दी। इस दौरान दो केक काटे और उनके चेहरे की मिलियन डॉलर स्माइल वाकई काफी मासूम है।

खास झलक देख क्रुणाल ने लुटाया फिर प्यार

इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नताशा ने विदेशी दोस्तों को भी इनवाइट किया था और इस दौरान अगस्त्य के दोस्त भी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। चौथे जन्मदिन की यह झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और तमाम तस्वीर फैंस पसंद कर रहे हैं जिसमें अगस्त्य जोरदार पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कभी केक काटते हुए तो कभी स्नेक्स का लुत्फ उठाते हुए बेबी पांड्या की तस्वीर चर्चा में है। एक बार फिर क्रुणाल पांड्या इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आए और फैंस हार्दिक को मिस कर रहे हैं।

आखिरकार अलग हुए हार्दिक और नताशा

गौरतलब है कि हाल ही में हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ अलग होने की घोषणा की है। 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और अब लगभग 4 साल के बाद हुए एक दूसरे से तलाक लेने की घोषणा कर चुके हैं। दोनों के बीच खटपट की खबरें बीते लंबे समय से लगातार आ रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026