---Advertisement---

ध्यान दें! PM Awas Yojana के अंतरगत यह है आवेदन की अंतिम तारीख, जानें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना केंद्र द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है जिसका उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को कम दाम पर आवास प्रदान करना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 9, 2024 6:21 अपराह्न

PM Awas Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है जिसका उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को किफायती आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की आप कैसे पीएम आवास योजना के तहत आवेदन कर सकते है और इसकी अंतिम तारीख कब है।

31 दिसंबर 2024 है अंतिम तारीख

गौरतलब है कि PM Awas Yojana के तहत केंद्र सरकार द्वारा इस बार 3 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि गरीब परिवारों को भी घर मिल सके। इसी को देखते हुए इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इसके आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 है। अगर कोई पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करना चाहता है तो उसे 31 दिसंबर 2024 से पहले – पहले आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर पीएम आवास योजना पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नागरिक मूल्यांकन (Citizen Assessment) का ऑप्शन चुनें और फिर For Slum dwellers या Benefit under other 3 ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आधार कार्ड की डिटेल एंटर करें और Check पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुल जाएगा, जहां आपको सारी जानकारियां भरनी होगी।
  • आपको जानकारी वाले फॉर्म में नाम, फोन नंबर, अन्य पर्सनल डिटेल, बैंक अकाउंट डिटेल भरना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद Captcha एंटर करें। इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जिसमे – पहचान पत्र के तौर पर आपको पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की ओरिजिनल और फोटोकॉपी
  • यदि आवेदक अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित है, तो इसका प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र या निम्न आय प्रमाण पत्र प्रदान देना होगा।
  • सैलरी की पर्ची
  • आईटी रिटर्न विवरण
  • संपत्ति मूल्यांकन प्रमाणपत्र
  • बैंक और खाता की जानकारी
  • बात का प्रमाण पत्र की आवेदक के पास कोई पक्का मकान नहीं है।

ऊपर दिए गए प्रोसेस को पूरा करके आवेदक पीएम आवास योजना में आवेदन कर सकता है। मालूम हो को इसके गरीब परिवारों को पक्का मकान मिलता है ताकि वह अपने परिवार के साथ एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026