---Advertisement---

Call Me Bae Trailer: साउथ दिल्ली की अमीर लड़की की किस तरह बदलेगी मुंबई में किस्मत? अनन्या पांडे पर जाह्नवी-सुहाना ने लुटाया प्यार

Call Me Bae Trailer: अनन्या पांडे की अपकमिंग वेब सीरीज 'कॉल मी बे' का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि सुहाना खान और जाह्नवी कपूर भी तारीफ करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2024 5:48 अपराह्न

Call Me Bae Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Call Me Bae Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बहुत जल्द अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर आ रही है जिसमें वह अपने अलग अंदाज से लोगों को हैरान करती नजर आएंगी। प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद लोग हैरान है क्योंकि इसमें एक से बढ़कर एक लुक में अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। एक तरफ उनकी खूबसूरती चर्चा में है तो दूसरी तरफ वेब सीरीज की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है और कहने में दो राय नहीं है कि इस बार अनन्या कुछ अलग करने वाली है।

अनन्या पांडे ने लोगों का दिल जीता

इस वेब सीरीज के ट्रेलर में आप देखेंगे कि अनन्या के अलग-अलग अंदाज को दिखाया गया है। जहां एक तरफ वेब सीरीज में वह अमीर घराने की लड़की के किरदार में नजर आ रही है लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि उसे अपने ही घर से निकलना पड़ता है और फिर वह मुंबई में नौकरी कर खुद को संभालती हुई नजर आती है।

क्या होगा दिल्ली की राजकुमारी के साथ

इस वेब सीरीज के ट्रेलर को जारी करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, “क्या साउथ दिल्ली की यह राजकुमारी सपनों के शहर में अपना ठिकाना पा सकेगी जो भी हो एक बेहद दिलचस्प कहानी का इंतजार है।” बता दें कि यह वेब सीरीज 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

सुहाना और जाह्नवी हुई अनन्या की फैन

Call Me Bae Trailer
Call Me Bae Trailer

इस वेब सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद अनन्य पांडे के दोस्त जाह्नवी कपूर ने भी कमेंट के जरिए अनन्या पांडे पर प्यार लुटाया है और कहा है कि यह ब्लास्ट लग रहा है। वहीं ट्रेलर को शेयर करते हुए सुहाना खान ने कहा मैं इस बे से पहले ही प्यार करती हूं मैं बहुत एक्साइटेड हूं अनन्या पांडे। वहीं इस सबके अलावा अर्जुन कपूर से लेकर शनाया कपूर तक अनन्या पांडे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026