---Advertisement---

Top Upcoming Netflix Releases this Week: इस वीकेंड होने वाला है एंटरटेनमेंट का महा धमाका, सस्पेंस और थ्रिल का मजा होगा दोगुना

Top Upcoming Netflix Releases this Week: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है क्योंकि एनीमेटेड से लेकर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2024 3:25 अपराह्न

Top Upcoming Netflix Releases this Week
Follow Us
---Advertisement---

Top Upcoming Netflix Releases this Week:ओटीटी लवर्स के लिए नेटफ्लिक्स किसी जन्नत से कम नहीं है और अगस्त महीने की एंडिंग में भी नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज लेकर आ रहा है। आज हम आपको बता रहे है नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने रही टॉप 5 मूवीज और वेब सीरीज के बारे में जो देखनी तो बनती है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर

IC 814 द कंधार हाईजैक कब होगी रिलीज

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस लिमिटेड सीरीज में आपको उस प्लेन हाईजैक की कहानी जानने को मिलेगी जिसने भारत की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाई थी। विजय वर्मा इस सीरीज में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस इंटेंस स्टोरी में आपको थ्रिल , सस्पेंस और फुल ऑन ड्रामा मिलने वाला है। ये सीरीज 29 अगस्त को स्ट्रीम होने जा रही है।

चेस्टिटी हाई भी है लिस्ट में

भारतीय दर्शकों के बीच कोरियन ड्रामा और मूवीज के बाद जैपनीज वेब सीरीज भी पसंद की जा रही है। चेस्टिटी हाई एक जैपनीज वेब सीरीज है जो 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। ये सीरीज एक ऐसे हाई स्कूल की कहानी पर बेस्ड है जहां पर कैम्पस में नो रोमांस जैसा स्ट्रिक्ट रूल लागू है। अब ऐसे में एक कपल के बीच हो जाती है प्यार की क्यूट शुरुआत। टीनेज के लिए ये एक परफेक्ट बिंज वॉच है।

एडम सैंडलर – लव यू देख सकते है आप

90 के दशक में अपनी बिंदास कॉमेडी से दुनियाभर में फैंस बनाने वाले एडम सैंडलर इस कॉमिक एक्ट से एक बार फिर स्टेज पर कदम रखने जा रहे है और उनके फैंस बेसब्री उनकी स्टेज पर ग्रैंड वापसी का इंतजार कर रहे है। ये फिल्म 27 अगस्त पर आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

Terminator Zero नेक्स्ट लेवल पर ले जायेगा एक्सपीरियंस को

Terminator Zero 29 अगस्त को स्ट्रीम होने जा रहा है। हम आपको इस सीरीज का ज्यादा स्पॉयलर न देते हुए बस इतना कहेंगे ये कि आपके एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जायेगा।

The Deliverance है आपके लिए परफेक्ट

एक सच्ची कहानी से प्रेरित, द डिलीवरेंस एबोनी जैक्सन की कहानी है, जो एक संघर्षरत अकेली माँ है, जो अपने परिवार को एक नए घर में ले जाती है, ताकि एक नई शुरुआत की उम्मीद कर सके। ये सीरीज 30 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

    Avatar of Anjali Wala

    Anjali Wala

    अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
    For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Related News

    Varun Dhawan

    फ़रवरी 12, 2026

    Elvish Yadav

    फ़रवरी 12, 2026

    फ़रवरी 12, 2026

    Toxic

    फ़रवरी 12, 2026

    Ghaziabad Viral Video

    फ़रवरी 12, 2026

    Tamannaah Bhatia

    फ़रवरी 12, 2026