---Advertisement---

Sanjauli Mosque Row: हिंदू संगठनों के प्रदर्शन से पहले छावनी बना Kangana Ranaut का संसदीय क्षेत्र, BNS की धारा 163 लागू

Sanjauli Mosque Row: हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में स्थित संजौली नामक स्थान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया है। दरअसल संजौली में स्थित एक मस्जिद के कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2024 1:18 अपराह्न

Sanjauli Mosque Row
Follow Us
---Advertisement---

Sanjauli Mosque Row: हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में स्थित संजौली नामक स्थान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया है। दरअसल संजौली में स्थित एक मस्जिद के कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन का ये क्रम अब शिमला को छोड़ हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में भी होने की खबर है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज कुछ संगठनों ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के संसदीय क्षेत्र मंडी में स्थित जेल रोड एरिया में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसको लेकर पुलिस सतर्क है और मंडी के इस हिस्से में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंडी पुलिस का कहना है कि शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। (Sanjauli Mosque Row)

विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की तैनाती

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज कुछ संगठनों की ओर से संजौली मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्ववान किया गया है। इसकी सूचना पुलिस को पहले ही लग गई है और एहतियात के तौर पर मंडी के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

मंडी की पुलिस अधिक्षक साक्षी वर्मा का कहना है कि “विभिन्न स्रोतों से हमें जानकारी मिली है कि कुछ संगठनों ने यहां इकट्ठा होने का आह्वान किया है। ऐसे में एहतियात के तौर पर 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और मंडी शहर के प्रवेश द्वार पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर बीएनएस की धारा 163 के तहत कार्रवाई की जायेगी।”

सड़कों पर बैरिकेटिंग

पुलिस ने मंडी के कुछ हिस्सों में सड़कों पर बैरिकेटिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने का काम किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में हिमाचल पुलिस के जवानों को सड़क पर बैरिकेट लगाते देखा जा सकता है।

जेल रोड एरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मंडी के जेल रोड एरिया में पुलिस बल की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल ने हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन से पहले ही जेल रोड एरिया की सड़क पर बैरिकेट्स लगा दिए हैं। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी तरह की समस्या न हो सके और शांति व्यवस्था कायम रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026