---Advertisement---

Eid-e-Milad-un Nabi 2024 के मौके पर PM Modi का खास संदेश, राष्ट्रपति ने भी जारी की शुभकामना; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Eid-e-Milad-un Nabi 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज इस्लाम धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस खास दिन पर ही इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2024 10:39 पूर्वाह्न

Eid-e-Milad-un Nabi 2024
Follow Us
---Advertisement---

Eid-e-Milad-un Nabi 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज इस्लाम धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस खास दिन पर ही इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। ऐसे में मुस्लिम समुदाय से आने वाले लोग मोहम्मद साहब की याद में ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ का पर्व मनाते हैं और एक दूसरे के बीच प्रेम-भाव को साझा करते है। (Eid-e-Milad-un Nabi 2024)

भारत की बात करें तो आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामना संदेश जारी किए हैं।

PM Modi का खास संदेश

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों के नामन बधाई संदेश जारी कर खास बात कह दी है। पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएँ। सद्भाव और एकजुटता सदैव बनी रहे और चारों ओर खुशी और समृद्धि हो।”

राष्ट्रपति ने जाहिर की प्रतिक्रिया

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खास प्रतिक्रिया जाहिर की है। ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। पैगम्‍बर मुहम्‍मद (स.) ने समानता पर आधारित मानव समाज का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की भी शिक्षा दी है। आइए इस अवसर पर हम सब इन शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।”

सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था। पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं।”

CM चंद्रबाबू नायडू ने जारी किया बधाई संदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “दुनिया में एक शांतिपूर्ण मानव समाज की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन पूरी श्रद्धा के साथ मनाने वाले मुस्लिम समुदाय को ‘मिलाद-उन-नबी’ की शुभकामनाएं! पैगम्बर की इच्छानुसार एक शांतिपूर्ण समाज तभी अस्तित्व में आएगा जब सभी लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम, दया और भाईचारे की भावना रखेंगे। आइए हम सब उस दिशा में काम करें।”

नितिन गडकरी की खास प्रतिक्रिया

भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भाईचारे और करुणा की भावना पनपे, जिससे सभी को खुशी और अच्छा स्वास्थ्य मिले।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026