---Advertisement---

AAP विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर; Atishi को मिली राजधानी दिल्ली की कमान; जानें डिटेल

Atishi: विधायक दल की बैठक मेंनए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2024 11:37 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 17, 2024 12:32 अपराह्न

Atishi
Follow Us
---Advertisement---

Atishi: कथित शराब नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। जिसके बाद वह 15 सितंबर को पार्टी कार्यलय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए सीएम पद से 48 घंटे के अंदर इस्तीफा देना का ऐलान किया था। वहीं अब नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री Atishi होंगी।

विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

आपको बताते चले कि विधायक दल ती बैठक में सीएम चेहरे पर मुहर लग गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। इस दौरान आप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, आतिशी समेत आप के सभी विधायक भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मित से Atishi को विधायक दल का नेता चुना गया।

सीएम केजरीवाल आज सौंप सकते है इस्तीफा

सीएम केजरीवाल आज दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप सकते है। जानकारी के मुताबिक 4 बजे के आस- पास सीएम केजरीवाल उप-राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और इसी दौरान उन्हें वह अपना इस्तीफा भी सौंप सकते है।

26 सितंबर से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया है। नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने के बाद अब जल्द ही आतिशी शपथ ले सकती है। हालांकि शपथ ग्रहण को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026