---Advertisement---

‘भगवान का तोहफा’ Parineeti Chopra के जन्मदिन पर पति Raghav Chadha और बहन Priyanka Chopra पर लुटाया प्यार, यहां देखें

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा जन्मदिन के मौके पर क्यों आई चर्चा में, राघव चड्ढा का पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में, प्रियंका चोपड़ा ने कहीं ये बात, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2024 6:37 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra:  परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। खास मौके पर फैंस और स्टार्स की तरफ से उन्हें जमकर बधाई मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ उनके पति  राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर चर्चा में आ गए। वहीं पति के खुलेआम प्यार का इजहार देख परिणीति भी चुप नहीं रही और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा में है। दरअसल अपने पति को परिणीति चोपड़ा ने भगवान का तोहफा बताया इसके अलावा वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बर्थडे विश पर भी जवाब देती हुई नजर आई। आइए देखते हैं।

Raghav Chadha का रोमांटिक पोस्ट देख चौंक गई Parineeti Chopra

दरअसल परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर राघव चड्ढा ने उनकी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की है जिसमें परिणीति के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज़, तुम्हारी खूबसूरती, तुम्हारी शालीनता कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि भगवान ने एक व्यक्ति में इतना जादू कैसे समाहित कर दिया। आज तुम्हारे जन्मदिन पर जैसे-जैसे तुम और भी खूबसूरत और समझदार होती जाओ मैं आशा करता हूं कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हो तुम पारु मेरी सबसे कीमती तोहफा हो और मैं तुम्हें और भी ज्यादा मुस्कुराने के लिए हर संभव कोशिश करता रहूंगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस।” वहीं अपने पति के इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन में लिखा, “ओएमजी यह आदमी भगवान का तोहफा।”

Parineeti Chopra ने Priyanka Chopra को कहीं ये बात

वहीं परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने उनकी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे तृषा तुम्हारे स्पेशल दिन पर तुम्हें बहुत सारा प्यार भेज रही हूं। परिणीति चोपड़ा।” जिस पर जवाब में परिणीति ने लिखा थैंक यू मिमी दीदी।

सुर्खियों में बनी रहती है Raghav Chadha की दुल्हनिया Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा अपने जन्मदिन के मौके पर चर्चा में आ गई है। बता दें कि 22 अक्टूबर को परिणति अपना 36वां जन्मदिन मना रही है और राघव चड्ढा के साथ शादी के बाद वह लगातार सुर्खियों में है। हर एक मौके पर वह अपने पति पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026