---Advertisement---

‘वो चलता जमीन पर मेरी मंजिल आसमान’ Raghav Chadha के जन्मदिन पर Parineeti Chopra ने की तारीफ, खुलेआम हुई रोमांटिक

Raghav Chadha Birthday: परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के जन्मदिन पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात करती नजर आई। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में स्पेशल जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 1:16 अपराह्न

Raghav Chadha Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha Birthday: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में पंजाब के आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पति को स्पेशल फील करने में एक्ट्रेस पीछे नहीं रही। वह एक पोस्ट के जरिए अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर उन्होंने अपनी पूरी बात कह दी है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह पोस्ट स्पेशल।

Raghav Chadha Birthday पर Parineeti Chopra ने प्यार लुटाते हुए कहीं ये बात

परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे Ragaii, आपकी कृपा, ईमानदारी, धैर्य और परिपक्वता मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है। आप कृपा पूर्वक मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मुझे मजबूत बनाने के साथ भावनात्मक स्थिरता का मूल्य और सम्मान और प्यार का सही अर्थ सिखाते हैं। मैं आपसे सीखना कभी बंद नहीं करने का वादा करती हूं। मेरे आस-पास हर कोई यह कहता है क्योंकि यह सच है अब आपके जैसे सज्जन नहीं बनते। मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे उनमें से सबसे अच्छा दिया। साथ ही इस सारी उत्कृष्टता के बीच आप वास्तव में सबसे बड़े मजाकिया कैसे हैं छुपे रुष्तम।”

Parineeti Chopra और Raghav Chadha हैं एक-दूसरे से अलग

इस वीडियो में आवाज आती है जो पंजाबी में हैं कि “वह जितना शांत मैं उतनी बड़ी तूफान, वह जितना कम बोलता है मेरी उतनी बड़ी लंबी जुबान, वह बहुत शयाना है तो मैं थोड़ी सी नादान, वह ज्यादा नहीं बोलता और मैं बोलना बंद नहीं करती, वह बिल्कुल शांत है और मैं गुस्से का मकान तो वह जमीन पर चलता है और मेरी मंजिल आसमान।”

Raghav Chadha के जन्मदिन को स्पेशल बना रही Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और इस पर लोग जमकर रील्स भी बनाने लगे हैं। इस पोस्ट को 26000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। राघव के जन्मदिन को खास बनाने में परिणीति कोई कसर नहीं रहने देना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने इस वीडियो को भी शेयर किया। दूसरी तरफ राघव के जन्मदिन के मौके पर दोनों वाराणसी पहुंचे जहां घाट से उनकी झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दोनों गंगा आरती में भी शामिल हुए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026