---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: मौसम ने ली करवट! लखनऊ, पटना, देहरादून में कोहरा; तो चेन्नई और AP के तटीय इलाकों में बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam: आज 15 नवंबर की तारीख भी आ गई है। इसी के साथ नवंबर का आधा महीना समाप्त हो गया। बीतते समय के साथ मौसम भी तेजी से करवट बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 15 नवंबर की सुबह लखनऊ, पटना और देहरादून समेत कई शहरों में घना कोहरा छाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 15, 2024 12:10 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: आज 15 नवंबर की तारीख भी आ गई है। इसी के साथ नवंबर का आधा महीना समाप्त हो गया। बीतते समय के साथ मौसम भी तेजी से करवट बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 15 नवंबर की सुबह लखनऊ, पटना और देहरादून समेत कई शहरों में घना कोहरा छाएगा। देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आंध्र प्रदेश (AP) के तटीय इलाकों में आज बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। इससे इतर भी कई अन्य राज्य हैं जहां मौसम तेजी से करवटें बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में आइए हम आपको आज के मौसम (Aaj Ka Mausam) से जुड़े सभी ताजा अपडेट बताते हैं।

दिल्ली, UP और उत्तराखंड में कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam?

दिल्ली में आज यानी 15 नवंबर की सुबह मौसम बदलता नजर आएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। लोधी रोड, पीतमपुरा, आया नगर, आनंद विहार समेत अन्य कई इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार भी हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह तक राजधानी के लगभग सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे देगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, सुलतानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, कैसरगंज, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में आज घना कोहरा छाने की संभावना है। जबकि प्रयागराज, झांसी, कानपुर, औरैया, मैनपुरी और हाथरस समेत अन्य कई जिलों में मौसम साफ नजर आने के आसार हैं।

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी 15 नवंबर को मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। इसके तहत पंतनगर, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, उत्तरकाशी और देवप्रयाग समेत कई इलाकों में कोहरा छाने के साथ तगड़ी ठंड पड़ने की संभावना है। जबकि लोहाघाट, मुक्तेश्वर, बागेश्वर, हरिद्वार और चंपावत समेत कई क्षेत्रों में मौसम साफ नजर आएगा।

MP, हरियाणा और राजस्थान में मौसम का मिजाज!

मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल में आज यानी 15 नवंबर को धुंध छाने की संभावना है। भोपाल के अलावा होसंगाबाद, ग्वालियर, सतना-रीवा और जबलपुर समेत कई इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं। जबकि छिंदवाड़ा, राजगढ़, इंदौर, तालुन और सागर समेत कई इलाकों में मौसम साफ नजर आएगा।

हरियाणा की बात करें तो हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ में आज धुंध छाने की संभावना है। बीतते समय के साथ धुंध छटेगी और धूप खिल सकेगा। जबकि करनाल, महेन्द्रगढ़, रोहतक और डामला में सुबह ही धूप खिला नजर आएगा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज घना धुंध छाया नजर आ सकता है। जयपुर के अलावा चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर और कोटा में भी धुंध छाने की संभावना है। इससे लोगों को सड़क पर चलने और अन्य कई दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं बाढ़मेर और अजमेर समेत कई इलाकों में सुबह ही धूप खिलने के आसार हैं।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार!

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 15 नवंबर को आंध्र प्रदेश (AP) के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की जाएगी। आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और केरल के कई इलाकों में बारिश होने की भरपूर संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026