---Advertisement---

Viral Video: ‘ये तो एनिमल का Ranbir Kapoor निकला!’ बहन के सामने लड़के ने 4 लफंडरों की कर दी खटिया खड़ी, देख लोग हुए कायल

Viral Video: बहन के सामने एक भाई ने गली के लड़कों की नानी याद दिलवा दी और उनके साथ कुछ ऐसा किया जो देख आप भी करेंगे तारीफ, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है खूब वायरल और लोग ले रहे हैं जमकर मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 1:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप रियल लाइफ रनविजय को देख सकते हैं। हम वही रणविजय सिंह की बात कर रहे हैं जो एनिमल में रणबीर कपूर नजर आए थे। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस बच्चे के फैन हो जाएंगे और वीडियो में वह जिस तरह अपने बहन के सामने 4 लफंडरों की नानी याद दिलवाता है यह देखने के बाद आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स इस Viral Video को देखने के बाद इस बच्चे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video में लड़के के हिम्मत की देनी पड़ेगी दात

@gharkekalesh x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी बहन के साथ गेट के पास खड़ा रहता है। वहां 4 और लड़के आ जाते हैं और वह उसे कुछ कहते रहते हैं। वे हाथ लगाने की भी कोशिश करते हैं। इस पर वह लड़का तैश में आ जाता है वह अपने घर के अंदर जाता है और फिर निकलता है हाथ में एक बेट लेकर वह दबंग अंदाज से गेट को खोलता है। इतने में ही वे लड़के भाग खड़े होते हैं लेकिन वह बेट लेकर उनके पीछे दौड़ लगाता है।

Viral Video पर लोग दे रहे जबरदस्त रिएक्शन

https://twitter.com/poojashubhvlog/status/1858733909590298683

लड़का छोटा होने के बावजूद अपनी बहन के सामने जिस तरह बहादुरी दिखाता है वह लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। Video को 44000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं इस पर एक यूजर ने लिखा बहुत अच्छा किया। एक ने कहा, “यह तो एनिमल का रणबीर कपूर निकला।” एक ने कहा अबे रुक जाओ कहां भाग रहे हो तो दूसरे ने कहा एकदम मूवी जैसा लग रहा है। एक यूजर ने कहा मुझे तो लगा बच्चा AK-47 लेकर बाहर आएगा। बाकी यूजर्स भी Viral Video पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video में क्या है खास

वायरल वीडियो की बात करें तो यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जहां एक तरफ लड़के की बहादुरी की तारीफ करनी बनती है तो दूसरी तरफ अपनी बहन के सामने वह जिस तरह से स्टैंड लेता है वह उसकी जिम्मेदारी के साथ-साथ उसकी समझदारी को दिखाने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026