---Advertisement---

PM Awas Yojana 2.0 के तहत अब पंजाब में मिलेंगे 2.5 लाख रुपये, जानें CM Mann की खास पहल से नागरिकों को कैसे होगा फायदा?

PM Awas Yojana 2.0: पंजाब में आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब में जल्द ही केन्द्र सरकार की PM Awas Yojana 2.0 लागू होने जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 19, 2024 4:47 अपराह्न

PM Awas Yojana 2.0
Follow Us
---Advertisement---

PM Awas Yojana 2.0: पंजाब में आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब में जल्द ही केन्द्र सरकार की PM Awas Yojana 2.0 लागू होने जा रही है। इसके तहत अब पीएम आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपये मिलेगा। पीएम आवास योजना 2.0 के तहत मिलने वाली इस राशि का भुगतान केन्द्र और राज्य सरकार एक साथ मिल कर करेंगी।

पीएम आवास योजना 2.0 की राशि 2.5 लाख तक पहुंचाने में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का अहम रोल है। पंजाब सरकार (Punjab Govt.) ने स्पष्ट किया है कि इस खास योजना के लिए अब राज्य सरकार की ओर से 25000 रुपये के बजाय 1 लाख की राशि दी जाएगी। इससे योजना के लाभार्थी को कुल 2.5 लाख की धनराशि मिल सकेगी।

PM Awas Yojana 2.0 के तहत अब लाभार्थियों को मिलेंगे 2.5 लाख रुपये!

भगवंत मान सरकार ने पंजाब वासियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पीएम आवास योजना 2.0 (PM Awas Yojana 2.0) के तहत अब राज्य सरकार धनराशि में इजाफा करेगी। इसके तहत अब राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में राज्य सरकार की 1 लाख और केन्द्र की 1.5 लाख की धनराशि को जोड़ें तो पीएम आवास योजना 2.0 के लाभार्थी अब 2.5 लाख हासिल कर सकेंगे। पंजाब सरकार का दावा है कि इस कदम से राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी अपना मकान बनवा सकेंगे।

नागरिकों को कैसे मिलेगा पीएम आवास योजना 2.0 का लाभ?

पंजाब के नागरिकों को पीएम आवास योजना 2.0 का लाभ उठाने के लिए कुछ तय मानकों का पालन करना होगा। इसके तहत ऐसे नागरिक जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो और उनके पास 45 वर्ग गज जमीन हो और साथ ही पिछले 5 वर्षों में राज्य या केन्द्र सरकार की किसी योजना का लाभ न मिला हो। पंजाब में ऐसे नागरिक पीएम आवास योजना 2.0 का लाभ लेने के लिए योग्य हैं। दावा किया जा रहा है कि पीएम आवास योजना 2.0 की मदद से उनका सपना पूरा हो सकेगा और वे अपना आशियाना बना सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026