---Advertisement---

‘उन्हें संविधान से कोई लेना-देना..’, मोदी सरकार पर राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने आरोपों की लगाई झड़ी; देखें वीडियो

Kapil Sibal: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने चुनाव आयोग, मीडिया पर कई गंभीर आरोप लगाएं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 14, 2024 4:07 अपराह्न

Kapil Sibal
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sibal: संसद में चल रहे संविधान पर चर्चा पर विपक्ष और सरकार के बीच वार-पलटवार को दौर जारी है। इसी बीच राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील Kapil Sibal ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

Kapil Sibal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए Kapil Sibal ने कहा कि “जिन्होंने संविधान बनाया था, उनकी कुछ आकांक्षाएं थी कि सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय होगा। कोई सामाजिक न्याय नहीं है क्योंकि दलितों को पीटा जा रहा है।

व्यवस्था जातियों के माध्यम से चल रही है। चुनाव में पैसा हावी है। यह सत्ता का लोभ है, सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है। हम देख रहे है और बात संविधान की कर रहे है। मुझे कोई उम्मीद नहीं है कि प्रधानमंत्री जी ऐसी कोई संविधान की मर्यादा के बारे में बात करेंगे”।

चुनाव आयोग, मीडिया पर ने साधा निशाना

वरिष्ठ वकील Kapil Sibal ने आगे कहा कि “सारी संस्थाएं इन्होंने कब्जा कर लगी है। जिस तरह से आपका मीडिया चलता है, यह शर्मनाक बात है। अपना मेन स्ट्रीम मीडिया कर क्या रहा है? चुनाव आयोग क्या कर रही है। एक वक्त था कि जब भी चुनाव होता था शाम को आकर चुनाव आयोग शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे। आज चुनाव आयोग तैयार ही नहीं है प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए”।

गवर्नर राजनीति कर रहे है

वरिष्ठ वकील ने आगे कहा कि “गवर्नर इस देश के क्या कर रहे है, वह राजनीति कर रहे है। चुनाव आयोग पक्ष में काम करेगा, कुछ जज ऐसे है जो भाषण देंगे। टिकट मिलती है लोकसभा में आ जाते है”। मालूम हो कि कपिल सिब्बल राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील है। वह समय – समय पर केंद्र सरकार से कई गंभीर सवाल भी पूछते हुए नजर आते रहते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026