---Advertisement---

Zia Ur Rehman Barq को दोहरा झटका! करोड़ों का फाइन ठोकने के बाद संभल में बुलडोजर एक्शन; सपा सांसद ने Amit Shah से मांगा समय

Zia Ur Rehman Barq: यूपी में बुलडोजर एक्शन की चर्चा फिर एक बार जोर पकड़ रही है। ताजा मामला संभल (Sambhal) जिले से आया है जहां 'बिजली चोरी' का आरोप झेल रहे सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर बुलडोजर एक्शन हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 20, 2024 3:09 अपराह्न

Zia Ur Rehman Barq
Follow Us
---Advertisement---

Zia Ur Rehman Barq: यूपी में बुलडोजर एक्शन की चर्चा फिर एक बार जोर पकड़ रही है। ताजा मामला संभल (Sambhal) जिले से आया है जहां ‘बिजली चोरी’ का आरोप झेल रहे सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर बुलडोजर एक्शन हुआ है। स्थानीय नगर पालिका की ओर से की गई इस कार्रवाई में जिया उर रहमान बर्क (Zia Ur Rehman Barq) के घर के आगे बनी अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त किया गया है। बता दें कि बीते दिन ही बिजली विभाग ने ‘बिजली चोरी’ से जुड़े मामले में संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क पर 1.91 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोंका था। खबर है कि चारो-तरफ से घिर रहे संभल सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करने का समय मांगा है।

संभल सांसद Zia Ur Rehman Barq के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही हैं। बिजली चोरी से जुड़े मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे जिया उर रहमान बर्क (Zia Ur Rehman Barq) के अवैध कब्जे पर अब बुलडोजर भी चल गया है। सपा सांसद पर ये कार्रवाई स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के क्रम में हुई है। नगर पालिका परिषद की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जिया उर रहमान बर्क के घर के बाहर बनी अवैध सीढ़ियों को तोड़ दिया है। सपा सांसद पर हुए बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा वीडियो ‘सचिन गुप्ता’ नामक एक्स हैंडल यूजर ने पोस्ट किया है।

बिजली विभाग ने सपा सांसद पर ठोंका था 1.91 करोड़ का फाइन

‘बिजली चोरी’ से जुड़ा मामला बीते दिनों संभल से लेकर यूपी के विभिन्न हिस्सों में चर्चाओं में रहा। दरअसल, बिजली विभाग ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क (Zia Ur Rehman Barq) के आवास पर छापेमारी कर बिजली मीटर से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद मामले की जांच हुई और सबूत के आधार पर बिजली विभाग ने सांसद जिया उर रहमान बर्क पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया कि सपा सांसद के आवास पर उपलब्ध बिजली कनेक्शन, लोड का आठवां हिस्सा था।

जिया उर रहमान बर्क ने गृह मंत्री Amit Shah से मांगा समय

संभल हिंसा के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात का समय मांगा है। समाचार चैनल ‘आज तक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सपा सांसद जल्द ही गृह मंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्रालय से मुलाकात का समय मांगा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026