---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज-मिर्जापुर NH पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, CM योगी ने जताया दुख; अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके के मनु का पुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 15, 2025 11:40 पूर्वाह्न

CM Yogi expressed grief over the tragic road accident on Prayagraj-Mirzapur NH
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके के मनु का पुरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर जाम लग गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालु Maha Kumbh संगम स्नान के लिए प्रयागराज Kumbh Mela क्षेत्र में आ रहे थे। वहीं, हादसे का शिकार हुई बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ये सभी संगम स्नान के बाद वाराणसी लौट रहे थे।

CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (14 फरवरी) देर रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को सभी जरूरी उपचार मुहैया कराने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि CM योगी इस हादसे पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा गया है कि, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Prayagraj जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।”

मालूम हो कि इस हादसे की खबर सुनकर प्रदेश और पूरे देश में शोक व्याप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे का शिकार हुए मृतकों में से दो की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरिन, निवासी जमनीपाली कोरबा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। अधिकारी लगातार बाकी लोगों की पहचान करने की कोशिश में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: Pulwama Attack हमले का बदला… Indian Air Force ने 12 दिन में पाकिस्तान के Balakot में कैसे मचाई थी तबाही? जानें Airstrike ने कैसे…

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026