---Advertisement---

Punjab Police: ड्रग सिंडिकेट पर चला मान सरकार का डंडा! रातो-रात बुलडोजर कार्रवाई कर जमींदोज किए मकान; चेतावनी जारी

Punjab Police की एक टीम ने तलवंडी गांव में ड्रग माफिया सोनू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। इसके साथ पंजाब पुलिस की एक यूनिट ने तरन तारन में दो खूंखार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2025 12:10 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों की खैर नहीं है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सख्ती के साथ ड्रर्ग सिंडिकेट से निपटने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शासन के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस ने बीते रात ड्रग माफिया सोनू पर बुलडोजर कार्रवाई की। ड्रग माफिया के मकान को पुलिस ने रातो-रात जमींदोज कर कड़ा सबक सिखाया है। Punjab Police की ओर से चेतावनी जारी कर स्पष्ट किया गया है कि ड्रग तस्करी में संलिप्त लोग अपनी आदतों से बाज आएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा, ताकि पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाया जा सके।

ड्रग माफिया सोनू पर Punjab Police का बुलडोजर एक्शन

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पंजाब में हुए बुलडोजर एक्शन का वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पंजाब पुलिस ड्रग माफिया सोनू के मकान को जमींदोज कर रही है। बता दें कि तलवंडी गांव के ड्रग माफिया सोनू के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर Punjab Police ने एक नजीर पेश की है। सोनू पिछले 3 साल से ड्रग तस्करी के काम में शामिल है और उसके खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज हैं।

तरन तारन में एक्शन मोड में पंजाब पुलिस

पंजाब के तरन तारन में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधियों को पकड़ा है। Punjab Police की तरन तारन यूनिट में तैनात अजय राज सिंह के अनुसार दो शातिर अपराधी प्रकाश सिंह और प्रभजीत सिंह घायल हो गए हैं। वे हाल में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे। अजय राज सिंह ने आगे बताया है कि “डीजीपी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जब हमारी टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीमों पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोली लगी। प्रकाश सिंह और प्रभजीत सिंह नाम के दो लोग घायल हो गए हैं। वे हाल की दो गोलीबारी की घटनाओं में शामिल हैं। आगे की जांच जारी है। बदमाशों के पास से एक 32 बोर का पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026